फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Farmers burned effigies of Union minister-MP.

किसानों ने फूंका केंद्रीय मंत्री, सांसद का पुतला

Sat, 16 Jan 2016 10:41 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sat, 16 Jan 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
Farmers burned effigies of Union minister-MP.
अनदेखी से खफा किसानों ने शनिवार को केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा और सांसद भोला सिंह का कलक्ट्रेट में पुतला फूंका। किसानों ने मंत्री और सांसद के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


कहा कि अफसर और नेताओं की उदासीनता के कारण किसान खुले आसमान के नीचे सर्द रात काटने को मजबूर हैं। बकाया भुगतान, मौजूदा पेराई सत्र में गन्ना मूल्य, बिजली दरों में बढ़ोतरी से खफा किसान आठ दिन से कलक्ट्रेट में धरना दे रहे हैं।
विज्ञापन


किसान कई बार कलक्ट्रेट में हंगामा प्रदर्शन कर चुके हैं। बावजूद इसके अफसर किसानों की मांग मानने को तैयार नहीं हैं। किसान गन्ना बेंचकर पैसे-पैसे के लिए मोहताज हैं और सरकार सैफई महोत्सव में पानी की तरह पैसे का बहा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यशवीर सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से भी कोई आश्वासन नहीं मिला है। इसी से खफा किसानों ने भाकियू के बैनर तले केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा और सांसद भोला सिंह का पुतला जलाया।

खफा किसानों ने जिला प्रशासन, सांसद और मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदेश सचिव मांगे राम त्यागी ने कहा कि प्रशासन के साथ जनप्रतिनिधि भी किसानों का शोषण कर रहे हैं। नेता किसानों की समस्या उठाने को तैयार नहीं हैं।

किसी भी एमएलए और एमपी ने देश और प्रदेश की पंचायतों में किसानों की आवाज नहीं उठाई। संगठन मंत्री नवेद मियां ने चेतावनी दी कि समय आने पर किसान जनप्रतिनिधियों को जवाब देंगे।


धरनास्थल पर डॉक्टर तक का बंदोबस्त नहीं है। दो किसान प्राइवेट अस्पताल में उपचार करा रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में महफूज खा, विजेंद्र, हरेंद्र, भूपेंद्र, रिशिपाल, योगेंद्र, सुखपाल, सुरेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed