{"_id":"68b2a1e762cd5242d70f6187","slug":"farmers-40-km-walk-from-first-september-in-bulandshahr-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahr: किसानों की 40 KM पैदल यात्रा एक सितंबर से, तीन दिन चलेगा मार्च; 33 मांगों को लेकर दिया है ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahr: किसानों की 40 KM पैदल यात्रा एक सितंबर से, तीन दिन चलेगा मार्च; 33 मांगों को लेकर दिया है ज्ञापन
Sat, 30 Aug 2025 12:32 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: आकाश दुबे
Updated Sat, 30 Aug 2025 12:32 PM IST
सार
किसानों ने सरकारी योजनाओं के लाभ में भेदभाव का मुद्दा भी उठाया है। उनका आरोप है कि अधिकारी अपने चहेतों को ही योजनाओं का लाभ दिला रहे हैं। थाना औरंगाबाद के पास अवैध कॉलोनी के निर्माण पर भी सवाल उठाए गए हैं।
विज्ञापन
मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपते संगठन के पदाधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अनूपशहर से हजारों किसान 1 सितंबर को बुलंदशहर कलेक्ट्रेट की ओर कूच करेंगे। यह यात्रा मस्तराम घाट से शुरू होगी। किसान यूनियन टिकैत के बैनर तले आयोजित यह पैदल मार्च 1 से 3 सितंबर तक चलेगा।
विज्ञापन
किसान यूनियन युवा के महासचिव मानसिंह ने कहा कि अगर मांगें नहीं मानी गईं तो कलेक्ट्रेट पर अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। किसानों ने पहले ही तहसीलदार अनूपशहर संजय सिंह को मुख्यमंत्री के लिए 33 मांगों का ज्ञापन सौंप दिया है।
विज्ञापन
ज्ञापन में कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए गए हैं। इनमें जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, मूल निवास, आय और जाति प्रमाण पत्र बनवाने में रिश्वत की मांग होने समेत अन्य बातें शामिल हैं। बुलंदशहर में लगने वाले जाम की समस्या का भी जिक्र किया गया है।
विज्ञापन
किसानों ने सरकारी योजनाओं के लाभ में भेदभाव का मुद्दा भी उठाया है। उनका आरोप है कि अधिकारी अपने चहेतों को ही योजनाओं का लाभ दिला रहे हैं। थाना औरंगाबाद के पास अवैध कॉलोनी के निर्माण पर भी सवाल उठाए गए हैं।
गन्ने का मूल्य 500 रुपये प्रति कुंतल करने की मांग की गई है। अवैध ओवरलोडिंग वाहन की वजह से होने वाले सड़क हादसों पर भी चिंता जताई गई है। तहसीलदार ने ज्ञापन को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है। इस दौरान ज्ञापन देने वालों में किसान यूनियन के मानसिंह, धर्मेंद्र सिंह, कीरत पंवार, विजेंद्र सिंह, किरण पाल रोहित कुमार आदि लोग रहे।