फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   farmer shot dead during working in field in gulavathi

गुलावठी: खेत जोत रहे किसान की गोली मारकर हत्या, पत्नी ने भागकर बचाई जान

Fri, 19 Nov 2021 07:41 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, गुलावठी
अमर उजाला नेटवर्क, गुलावठी Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 19 Nov 2021 07:41 PM IST
सार

जिस वक्त हमलावरों ने गोली चलाई उस वक्त खेत में रतनपाल की पत्नी भी मौजूद थी। पत्नी ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई।

विज्ञापन
farmer shot dead during working in field in gulavathi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्राम फैजाबाद रिढ़ावली में शुक्रवार को खेत जोतते समय किसान रतनपाल (58) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने किसान की पत्नी व पुत्रवधू पर भी गोलियां चलाई, लेकिन दोनों ने झाड़ियों में भागकर अपनी जान बचाई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस के अनुसार, पुरानी रंजिश में हत्याकांड को अंजाम दिया गया। 

विज्ञापन


पीड़िता गीता ने थाने में पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने पति रतनपाल और पुत्रवधू पायल के साथ खेत पर कार्य कर रही थी। रतनपाल ट्रैक्टर से खेत जोत रहे थे, तभी गांव के दीपक, सागर उर्फ  गुल्लू, पंकज उर्फ  शंकर, गजेंद्र और सुंदर खेत में घुस आए और गाली गलौज व हाथापाई करने लगे। इस बीच हमलावरों ने उसके पति पर गोलियां बरसा दी। उसके पति को दो गोलियां सीने में लगी। विरोध करने पर हमलावरों ने उस पर व उसकी पुत्रवधू पायल पर गोलियां चलाई। गीता ने बताया कि दोनों ने झाड़ियों में भागकर अपनी जान बचाई। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम करने वाले लोग वहां पहुंच गए। इस पर आरोपी जान से मारने की नीयत से फ ायर करते हुए भाग गए। घटना की सूचना पर कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राठौर मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन


मृतक के पुत्र ने की थी हमलावरों के घर की युवती से कोर्ट मैरिज
ग्रामीणों के अनुसार, रतनपाल के एक पुत्र विनीत का एक नामजद आरोपी की पुत्री से प्रेम प्रसंग था। विनीत ने युवती से करीब छह माह पूर्व कोर्ट मैरिज की थी। तभी से उसका पुत्र विनीत व एक पुत्रवधू गांव से बाहर रहते हैं। बताया जा रहा है कि हमलावर विनीत व उसके परिवार से रंजिश रखते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृत किसान के भाई ने एसएसपी से की थी शिकायत 
रतनपाल के भाई कुंवरपाल ने बताया कि आरोपी दबंग हैं तथा गांव में उसे व रतनपाल को खेतीबाड़ी नहीं करने दे रहे थे। इसके अलावा आरोपी जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे। इस संबंध में उसने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत में चाचा कुंवरपाल ने आरोपियों के घर की युवती से भतीजे के विवाह का भी जिक्र किया है, जिसमें भतीजे के अलग रहने की बात बताई थी। मामले में एसएसपी ने गुलावठी पुलिस को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे। पीड़ित परिजनों आ आरोप है कि इसके बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 


पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश में थाना पुलिस व एसओजी को लगाया गया है। पीड़ित परिजनों की शिकायत पर गुलावठी पुलिस ने क्या कार्रवाई की थी। इसकी जानकारी मंगाई है। - संतोष कुमार सिंह, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed