फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Farmer farmers get angry with

वेब शुगर मिल चालू नहीं होने पर भड़के किसान

Thu, 18 May 2017 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Thu, 18 May 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
Farmer farmers get angry with
किसान - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

बंद वेब शुगर मिल को फिर से चालू कराने को लेकर किसानों ने कलक्ट्रेट पर हंगामा किया। साथ ही चेतावनी दी है कि मिल शुरू नहीं किया गया तो किसान एक जून से कलक्ट्रेट में भूख हड़ताल करेंगे।

बुधवार को भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने वेव शुगर मिल को फिर शुरू कराने को लेकर कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। किसानों को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने कहा कि किसानों की हजारों करोड़ की चीनी मिल को पूंजीपतियों के हाथ में नहीं जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन


वेब शुगर मिल शुरू कराने के लिए किसान बुलंदशहर से लेकर लखनऊ तक अपनी लड़ाई लड़ेंगे। जिलाध्यक्ष विशन सिंह सिरोही ने कहा कि यदि मिल को चालू नहीं किया गया तो किसान उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। चीनी मिल की जमीन पर मल्टीस्टोरी बिल्डिंग नहीं बनने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर जयपाल सिंह, सोहनपाल सिंह, रघुराज सिंह, शिव सिंह, पप्पू प्रधान, अनिल प्रधान, धर्मपाल सिंह, जयपाल सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed