फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   family will now literate pensioner

अब पेंशनर के परिजन बनेंगे साक्षर

Fri, 29 Apr 2016 09:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Fri, 29 Apr 2016 09:50 PM IST
विज्ञापन
family will now literate pensioner
pensioners - फोटो : अमर उजाला

समाजवादी पेंशन पाने वाले गरीबों के घरवाले अब पढ़ना-लिखना सीखेंगे। परिवार के बच्चों का जहां परिषदीय स्कूलों में एडमिशन कराया जाएगा, वहीं 15 से 35 वर्ष तक के निरक्षरों को साक्षर बनाया जाएगा। शासनादेश मिलते ही अधिकारी योजना को अमल में लाने के लिए सक्रिय हो गए हैं।

विज्ञापन


समाजवादी पेंशन प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली योजना है। जिले में करीब 86 हजार लोगों को योजना के तहत पेंशन दी जा रही है। कम आय वाले इस तबके में शिक्षा का स्तर काफी गिरा हुआ है। इसे सुधारने के उद्देश्य से मुख्य सचिव आलोक रंजन ने नया नियम जारी किया है।
विज्ञापन


इसके तहत वर्ष 2015-16 में इस योजना के तहत पेंशन ले रहे परिवारों के 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों का हर हाल में परिषदीय स्कूलों में दाखिला कराया जाएगा। साथ ही 15 से 35 वर्ष तक के निरक्षर लोगों का सर्वे कर उन्हें साक्षर बनाया जाएगा। इसके लिए सर्वे कार्य 31 मई तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


31 मई तक ही बच्चों का स्कूलों में पंजीकरण भी करा लिया जाएगा। निरक्षरों को एक साल के भीतर साक्षर करना होगा। इस कार्य को पूरा करने में जिलाधिकारी, बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी, बाल विकास एवं पुष्टाहार और स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का भी सहयोग लिया जाएगा।

इस संबंध में बीएसए वेदराम ने बताया कि मुख्य सचिव का पत्र मिला है। जल्द ही योजना को लागू करने के लिए जरूरी व्यवस्था बनाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed