{"_id":"61b633244e568467b674b009","slug":"false-hiv-test-report-bulandshahr-news-gbd230925992","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वस्थ व्यक्ति को बताया एचआईवी पॉजिटिव, नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वस्थ व्यक्ति को बताया एचआईवी पॉजिटिव, नोटिस जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वस्थ व्यक्ति को बताया एचआईवी पॉजिटिव, नोटिस जारी
बुलंदशहर। नगर के मोतीबाग स्थित एक आयुर्वेदिक क्लीनिक संचालक और कालाआम चौराहा स्थित एक पैथोलॉजी लैब संचालक को सीएमओ ने नोटिस जारी किया है। दोनों पर मरीज से रुपये ऐंठने के लिए एचआईवी पॉजिटिव बताने का आरोप है। मामले में सोमवार को सीएमओ ने आयुर्वेदिक क्लीनिक संचालक और पैथोलॉजी लैब संचालक को बुलाया है।
सदर तहसील क्षेत्र के गांव मानकपुर निवासी जितेंद्र सिंह का आरोप है कि चर्म रोग होने पर 30 सितंबर को मोतीबाग स्थित आयुर्वेदिक क्लीनिक पर उपचार कराने पहुंचा। यहां चिकित्सक द्वारा गांधी बाल निकेतन मार्केट स्थित एक पैथोलॉजी लैब पर जांच कराने को कहा। रिपोर्ट मिलने पर चिकित्सक को दिखाया। पीड़ित का आरोप है कि इलाज के नाम पर रुपये ऐंठने के उद्देश्य से पैथोलॉजी लैब संचालक और आयुर्वेदिक चिकित्सक ने साठगांठ कर एचआईवी पॉजिटिव की रिपोर्ट जारी की। इलाज कराने में असमर्थता जताने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इसके बाद दिल्ली एम्स में एचआईवी की जांच कराई तो रिपोर्ट सही आई। अस्पताल में चर्म रोग का इलाज करवाने के बाद स्वस्थ होने पर पीड़ित ने आयुर्वेदिक चिकित्सक और लैब संचालक पर कार्रवाई की मांग के लिए सीएमओ, एसएसपी और जिलाधिकारी को पत्र सौंपा। साथ ही चिकित्सक पर गंभीर आरोप लगाए।
मेरे पास मरीज ने आकर अपनी समस्या बताई। बीमारी की पुष्टि के लिए जांच कराई गई। रिपोर्ट में एचआईवी पॉजिटिव आने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया। सीएमओ कार्यालय से नोटिस मिला है। सोमवार को सीएमओ कार्यालय जाकर अपना पक्ष रखेंगे। - डॉ. नवीन उपाध्याय, आयुर्वेदिक क्लीनिक संचालक
विज्ञापन
मामला संज्ञान में है। पीड़ित की शिकायत पर आयुर्वेदिक क्लीनिक संचालक और पैथोलॉजी लैब संचालक को नोटिस जारी कर सोमवार को कार्यालय बुलाया है। नोटिस जारी करने के बाद अपना पक्ष रखने के लिए न आने पर संबंधित पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ