फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Eye flu

वायरल के साथ बढ़ी आंखों में संक्रमण की बीमारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Eye flu
वायरल के साथ बढ़ी आंखों में संक्रमण की बीमारी
विज्ञापन

बुलंदशहर। डेंगू और वायरल के बीच अब आंखों में संक्रमण की बीमारी बढ़ने लगी है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन बुखार के साथ-साथ 300 से अधिक मरीज नेत्र की परेशानी को लेकर आ रहे हैं। नेत्र रोग विशेषज्ञों का कहना है कि बीमारी बढ़ने से पहले उपचार करा लें, नहीं तो समस्या बढ़ सकती है। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 1487 मरीजों ने पंजीकरण कराया।
मौसम में हुए बदलाव के कारण बुखार के साथ-साथ डेंगू और मलेरिया के मरीज बढ़ रहे हैं। वहीं, बारिश के मौसम में आंखों में कंजक्टिवाइटिस व पिंक आई की शिकायत होने लगती है। इस मौसम में कभी गर्मी तो कभी अचानक बारिश होने से बैक्टीरिया और वायरस सक्रिय होकर आंख में संक्रमण फैलाने लगते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, बैक्टीरिया और वायरस का संक्रमण अधिकतर पहले एक आंख में होता है। अगर समय रहते इसका उपचार नहीं कराया जाता तो यह दूसरी आंख में फैल जाता है। वहीं, यह दूसरे व्यक्ति में भी फैलने की संभावना होती है।
विज्ञापन

ये हैं लक्षण
- आंख लाल हो जाना
- आंखों से पानी आना
- चुभन व दर्द होना
- सुबह उठने पर आंख का चिपक जाना
इन बातों का रखें ध्यान
- आंखों की सफाई रखें
- दिन में 4-5 बार पानी से आंखों को धोएं
- आंखों को अंगुली से न खुजाएं
- साफ कपड़े से आंख साफ करें
- वाहन चलाते समय चश्मा और हेलमेट जरूर लगाएं
बारिश के मौसम में कंजक्टिवाइटिस व पिंक आई की समस्या बढ़ जाती है। प्रतिदिन पांच-छह लोग संबंधित समस्या तो करीब 300 लोग अन्य समस्या को लेकर आ रहे हैं। अस्पताल आने वाले मरीजों को सलाह देने के साथ उनका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. प्रताप सिंह, नेत्र रोग विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed