{"_id":"58712c294f1c1b0a32159529","slug":"except-bsp-joined-rld-sanjay-sharma","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा छोड़कर रालोद में शामिल हुए संजय शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा छोड़कर रालोद में शामिल हुए संजय शर्मा
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 07 Jan 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
राजनीति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सपा के दो वरिष्ठ नेताओं को अपने खेमे में लाने के बाद अब रालोद ने बसपा में भी सेंध लगाई है। बसपा के स्याना से प्रत्याशी रहे संजय शर्मा अपने समर्थकों के साथ रालोद में शामिल हो गए हैं। उन्होंने मायावती पर टिकट बेचने और पार्टी के अलोकतांत्रिक होने का आरोप लगाया। संजय ने रालोद के टिकट पर स्याना से चुनाव लड़ने के संकेत दिए।
स्याना विधानसभा सीट पर बसपा के प्रत्याशी रहे संजय शर्मा ने समर्थकों के साथ शनिवार को रालोद जिला कार्यालय पर आयोजित एक कार्यक्रम में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी ने बसपा छोड़कर रालोद में आए संजय शर्मा और उनके समर्थकों का स्वागत किया।
विज्ञापन
संजय शर्मा ने कहा कि बसपा में दलित वोटों का सौदा किया जाता है। पार्टी में लोकतंत्र नाम की चीज नहीं है। उन्होंने कहा कि वह पिछले पांच साल से स्याना में मेहनत कर रहे थे, लेकिन पैसे लेकर उनका टिकट काट दिया गया। स्याना से कांग्रेस छोड़कर आए दिलनवाज को प्रत्याशी बनाया गया है।
विज्ञापन
संजय शर्मा ने कहा कि वह चौधरी चरण सिंह से प्रेरित होकर रालोद में आए हैं। रालोद के टिकट पर स्याना से चुनाव लड़ने को तैयार हैं। इस मौके पर वीरेंद्र सिंह लौर, सुनील सिंह, बिजेंद्र सिंह, डॉ. कुंवरवीर चौधरी, भरतदेव शर्मा, सुधीर चौधरी, सुजात अली, अतुल वाल्मीकि, अरुण चौधरी, प्रहलाद सिंह, नावेद मियां आदि रहे।