फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Exam

अब विषय विशेषज्ञ दूर करेंगे बोर्ड परीक्षार्थियों की समस्याएं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 10:17 PM IST
विज्ञापन
Exam
अब विषय विशेषज्ञ दूर करेंगे बोर्ड परीक्षार्थियों की समस्याएं
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना के कारण बंद रहे विद्यालय अब खुल गए हैं, लेकिन विद्यार्थियों के सामने पाठ्यक्रम पूर्ण न होने के कारण बोर्ड परीक्षा में बेहतर अंकों से पास करने की चुनौती खड़ी है। इस समस्या को हल करने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक ने छात्र-छात्राओं के लिए कुछ अहम कदम उठाए हैं। जिले में अलग-अलग विषय के शिक्षकों को चिह्नित कर उन्हें विषय विशेषज्ञ बनाया हैं। इनके फोन नंबर विद्यार्थियों के लिए जारी किए गए हैं। साथ ही जिला स्तर पर कंट्रोल रूम बना दिया गया है।

जिला विद्यालय निरीक्षक शिव कुमार ओझा ने बताया कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के केंद्र और पंजीकृत परीक्षार्थी निर्धारित हो चुके हैं। बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के दृष्टिगत विषयवार शिक्षकों के नाम और फोन नंबरों की सूची बनाई गई है। विषय विशेषज्ञ के जारी फोन नंबरों पर छात्र अपनी समस्याओं का समाधान पूछ सकते हैं। विषय विशेषज्ञों की इजाजत पर उनके वाट्सएप नंबर पर समस्या लिखकर भेज सकते हैं। इसके लिए हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं का 20 विशेषज्ञ और इंटर के 40 विशेषज्ञ तैनात किए गए हैं। वहीं, दूसरी ओर राजकीय इंटर कॉलेज बुलंदशहर में कंट्रोल रूम बनाया गया है। विद्यालयों में पढ़ रहे बोर्ड परीक्षार्थियों को हेल्प डेस्क में शामिल किए गए विषय विशेषज्ञ शिक्षकों के नंबर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। डीआईओएस के अनुसार छात्र-छात्राओं को किसी भी समस्या पर संबंधित शिक्षक को केवल फोन काल करने के लिए निर्देशित किया गया है। बिना आवश्यकता कोई भी छात्र शिक्षक को फोन नहीं करेगा। वीडियो काल की मनाही रहेगी। केवल शिक्षक की आज्ञा से ही वीडियो काल की जा सकेगी। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में हिंदी, अंग्रेजी, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, अर्थशास्त्र, इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र तथा वाणिज्य आदि सभी विषयों के दो-दो विशेषज्ञ छात्र-छात्राओं की विशेष से संबंधित सभी समस्याओं का समाधान करेंगे। इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed