{"_id":"59398c704f1c1b901c9ca623","slug":"every-month-50-thousand-bribe-was-carrying-five-lakh-electric-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर महिने 50 हजार घूस लेकर करा रहे थे पांच लाख की बिजली चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर महिने 50 हजार घूस लेकर करा रहे थे पांच लाख की बिजली चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Thu, 08 Jun 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
rupee shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डेयरी के अंदर ट्रांसफार्मर लगाकर सीधे हाईटेंशन लाइन से चोरी करने वाले संचालक पर बिजली विभाग करीब एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाने की तैयारी कर रहा है। आरोपी हर माह करीब पांच लाख रुपये की बिजली चोरी कर रहा था। इसकी एवज में आरोपी बिजली कर्मियों को हर माह करीब 50 हजार रुपये घूस देता था।
एचटी लाइन से ट्रांसफार्मर को जोड़ने के दौरान शटडाउन करने वाले दोनों आरोपी बिजली कर्मियों को भी नौकरी से हटा दिया गया है। शिकारपुर क्षेत्र के चित्सौन बिजलीघर क्षेत्र के अंतर्गत पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के पति जगदीश गिरी की राजदीप फूड प्रोडक्ट्स के नाम से डेयरी थी।
विज्ञापन
31 मई को शिकारपुर एक्सईएन पीके सिंह के नेतृत्व में डेयरी पर छापेमारी के दौरान बड़े स्तर पर बिजली चोरी पकड़ी गई। पूरे प्लांट को सीधे एचटी लाइन से ट्रांसफार्मर कनेक्ट कर चलाया जा रहा था। डेयरी संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। डेयरी संचालक के खिलाफ 95 किलोवोट की बिजली चोरी को लेकर करीब एक करोड़ रुपये का असेसमेंट जारी करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
हर माह करीब पांच लाख रुपये की बिजली चोरी की जा रही थी। वहीं, बिजलीघर के दो कर्मचारी एसएसओ जितेंद्र गिरी और लाइनमैन गंगाशरण गिरी को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। जांच में पता चला है कि लाइनमैन गंगाशरण एचटी लाइन को ट्रांसफार्मर से कनेक्ट करता था और एसएसओ जितेंद्र गिरी इस दौरान बिजलीघर से शटडाउन ले लेता था।
लापरवाही में जेई अशोक कुमार को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। बताया जा रहा है कि डेयरी संचालक को हर माह पांच लाख रुपये की बिजली चोरी कराने की एवज में करीब 50 हजार रुपये की घूस दी जाती थी। एसई ने एक्सईएन शिकारपुर को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।