{"_id":"6ad12f50d87fc1c27e00efa8","slug":"even-a-light-rain-leaves-yamunapuram-colony-covered-in-mud-bulandshahr-news-c-133-1-bul1033-168400-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: हल्की बारिश में ही यमुनापुरम कॉलोनी में कीचड़ ही कीचड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: हल्की बारिश में ही यमुनापुरम कॉलोनी में कीचड़ ही कीचड़
विज्ञापन
बुलंदशहर। शहर की पॉश यमुनापुरम कॉलोनी में हल्की बारिश ने बदहाली की तस्वीर सामने ला दी है। सोमवार सुबह कुछ मिनट की बारिश से ही कॉलोनी की सड़कों और रास्तों पर कीचड़ फैल गया। इससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों में कॉलोनी की बदहाल स्थिति को लेकर नाराजगी है। उनका कहना है कि पॉश कॉलोनी में रहने के बावजूद उन्हें बुनियादी सुविधाओं के लिए जूझना पड़ता है।
यमुनापुरम कॉलोनी निवासी दीपू त्यागी ने बताया कि कीचड़ के कारण पैदल चलना मुश्किल है। दोपहिया वाहन चालकों को फिसलने का खतरा बना रहता है। प्यारे लाल जाटव ने कहा कि शहर की प्रमुख कॉलोनी में ऐसे हालात व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हैं। उन्होंने बताया कि बारिश के बाद सड़कें मलिन बस्ती से भी बदतर दिखती हैं। राहुल कुमार ने रास्तों को दुरुस्त करने और पानी की निकासी की व्यवस्था की मांग की।
नगर पालिका ईओ डॉ. अश्विनी कुमार ने कहा कि कॉलोनी में सीवर लाइन बिछाई जा रही है। इसी वजह से सड़कों पर कीचड़ और गंदगी की समस्या हो रही है। ईओ ने आश्वासन दिया कि लाइन बिछाने का काम पूरा होने के बाद समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।