{"_id":"62a222e4856d0c420a1f49d4","slug":"eve-teasing-bulandshahr-news-gbd23979292","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम साहब... ऊपरकोट में छात्राओं पर फब्तियां कसते हैं शोहदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम साहब... ऊपरकोट में छात्राओं पर फब्तियां कसते हैं शोहदे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम साहब... ऊपरकोट में छात्राओं पर फब्तियां कसते हैं शोहदे
बुलंदशहर। शहर काजी ने ऊपरकोट क्षेत्र में छात्राओं पर शोहदों द्वारा फब्तियां कसने का आरोप लगाते हुए डीएम को शिकायत भेजी है। आरोप लगाया कि क्षेत्र स्थित तहसीलदार की बंद पड़ी पुरानी कोठी के पास शोहदे खड़े रहते हैं। जिससे स्कूल आने जाने में छात्राओं को परेशानी होती है।
ऊपरकोट क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर शहर काजी जैनुअल आबिदीन ने डीएम को शिकायत भेजी है। कहा कि क्षेत्र में खाली पड़ी तहसीलदार की पुरानी कोठी के पास असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। कोठी के पीछे ही जिया-उल-इस्लाम स्कूल संचालित किया जा रहा है। स्कूल में पढ़ने वाली लड़कियों पर आरोपी फब्तियां कसते हैं। जबकि किराए के मकान में संचालित अर्बन सीएचसी को तहसीलदार की पुरानी खाली पड़ी कोठी में संचालित कराया जाए, ताकि वहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा न लगा रहे। मांग की है कि जर्जर सरायधारी के पुल का निर्माण जल्द से जल्द किया जाए, जिससे लोगों को आवागमन में हो रही दिक्कतें दूर हो सकें। इसके अलावा ऊपरकोट इलाके में जर्जर बिजली के तारों से कभी भी हादसा हो सकता है। जिसके चलते जर्जर तारों को बदलवाना आवश्यक है।