{"_id":"628bbb7adee7cb7ba7209e0b","slug":"eve-teasing-bulandshahr-news-gbd238885843","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ से परेशान दसवीं की छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ से परेशान दसवीं की छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छेड़छाड़ से परेशान दसवीं की छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ा
खुर्जा। छेड़छाड़ से परेशान होकर दसवीं की छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ दिया। छात्रा ने परिजनों को बताया कि पड़ोस में रहने वाला युवक गत दस दिन से उसे परेशान कर रहा है। सोमवार को छात्रा के मामा और मां ने कोतवाली में आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी है।
एक कॉलोनी निवासी युवक अपनी बहन को लेकर खुर्जा नगर थाने पहुंचा। उसने तहरीर देकर बताया कि उसके बहनोई गांव में खेती करते हैं। बहन दो बच्चों के साथ खुर्जा में स्थित कॉलोनी में रहती है। उसकी एक भांजी नगर के ही एक स्कूल में दसवीं की होनहार छात्रा है। रविवार रात को भांजी ने परिजनों को बताया कि कॉलोनी में रहने वाला एक युवक गत दस दिनों से उसे परेशान कर रहा है। स्कूल या बाजार जाते समय कभी उसका पीछा करता है तो कभी रास्ते में रोककर उसके साथ छेड़छाड़ और फब्तियां कसता है। छात्रा ने कई बार आरोपी युवक से इस प्रकार व्यवहार न करने का विरोध भी किया लेकिन आरोप अपनी हरकतों से बाज नहीं उसके डर से छात्रा स्कूल जाने से मना कर दिया। मामले में शिकायत मिलने पर थाना पुलिस जांच में जुट गई है।
छोटे भाई की हत्या की दे रहा था धमकी
छात्रा ने बताया कि आरोपी पुलिस और परिजनों से शिकायत करने पर उसके 13 वर्षीय भाई को मारने की धमकी देता था। इस कारण वह घर में बताने से डर रही थी। अत्यधिक परेशान करने पर छात्रा ने परिजनों को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
मामले में छात्रा के परिजनों की ओर से तहरीर मिल गई है। जिसकी जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - संतोष कुमार सिंह, एसएसपी