{"_id":"60d3764c8ebc3edfe449bafa","slug":"eve-teasing-bulandshahr-news-gbd2210018166","type":"story","status":"publish","title_hn":"आटा चक्की पर गेहूं पिसवाने गई किशोरी के साथ छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आटा चक्की पर गेहूं पिसवाने गई किशोरी के साथ छेड़छाड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आटा चक्की पर गेहूं पिसवाने गई किशोरी के साथ छेड़छाड़
ऊंचागांव। रिपोर्टिंग पुलिस चौकी अमरगढ़ क्षेत्र में बुधवार को चक्की पर गल्ला रखने के लिए गई किशोरी के साथ एक युवक ने छेड़छाड़ की। घर पहुंच कर पीड़िता ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद परिजनों ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।
पुलिस चौकी अमरगढ़ क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री बुधवार को अपने घर से आटा चक्की पर गेहूं पिसवाने के लिए गई थी। आटा चक्की पर जब किशोरी पहुंची तो वहां पहले से मौजूद युवक ने उसे पकड़ लिया। साथ ही आरोपी ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ की। घर पहुंच कर उसने घटना की जानकारी परिजनों को दी। चक्की पर पहुंचे परिजनों ने युवक की तलाश की, लेकिन वह वहां नही मिला। बाजार में तलाश के दौरान आरोपी युवक को किशोरी ने पहचान लिया। जिसके बाद परिजनों ने युवक की जमकर धुनाई की। घटना की सूचना पुलिस का दी गई। सूचना मिलने पर पहुंची चौकी पुलिस ने आरोपी युवक हिरासत में ले लिया।