{"_id":"7f9e4c162d975ed423c7429a8bff9558","slug":"establishment-of-girls-college-in-edmat-sarai-in-new-year-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एतमाद सराय में बनेगा महिला डिग्री कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एतमाद सराय में बनेगा महिला डिग्री कॉलेज
अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Wed, 30 Dec 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
मल्टी सेक्टोरियल डेवलपमेंट प्लान के तहत एतमाद सराय में राजकीय महिला डिग्री कॉलेज के निर्माण को शासन ने 2.38 करोड़ रुपये जारी किए हैं।
इस राशि में 1.59 करोड़ रुपये केंद्र और 78 लाख रुपये राज्य सरकार ने दिए हैं। विधायक गुड्डू पंडित का कहना है कि उनके प्रयास से यह मंजूरी मिली। मुस्लिम समाज के लोगों ने विधायक का आभार जताया है।
वित्त वर्ष 2013-14 में एमएसडीपी के तहत एतमाद सराय में राजकीय महिला डिग्री कॉलेज को स्वीकृति प्रदान की गई थी। कॉलेज निर्माण पर 4.77 करोड़ रुपये खर्च होने हैं।
बुधवार को उत्तर प्रदेश शासन के अनु सचिव सूर्य कुमार ने प्रथम किश्त के रूप में 2.38 करोड़ जारी कर दिए हैं। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को इस बाबत चिट्ठी भी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
2.38 लाख की पहली किश्त में 1.59 करोड़ रुपये केंद्र सरकार और 78 लाख रुपये राज्य सरकार ने जारी किए हैं। अनु सचिव ने राज्यपाल की हरी झंडी मिलने के बाद धनराशि जारी की है।
कॉलेज निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज लखनऊ को नामित किया गया है। प्रभारी अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आरएस वर्मा ने बताया कि जल्द ही कॉलेज भवन का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।