फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   encrochment

मंडी में अतिक्रमण करने वालों को दिया नोटिस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
encrochment
मंडी में अतिक्रमण करने वालों को दिया नोटिस
विज्ञापन

बुलंदशहर। नवीन फल एवं सब्जी मंडी के व्यापारियों को अतिक्रमण करने पर सिटी मजिस्ट्रेट की ओर से नोटिस भेजा गया है। वहीं, नोटिस मिलने के बाद मंडी व्यापारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए सांसद और डीएम को शिकायत दी है।
सिटी मजिस्ट्रेट ने नवंबर माह के अंत में नवीन फल एवं सब्जी मंडी का निरीक्षण किया था। इस दौरान मंडी परिसर में दुकानों के बाहर अतिक्रमण पाया गया था। जिसके चलते सिटी मजिस्ट्रेट ने व्यापारियों को दुकानों के बाहर से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। 15 दिन बाद दोबारा से निरीक्षण के दौरान दुकानों के बाहर अतिक्रमण मिला। अब सिटी मजिस्ट्रेट ने व्यापारियों को अतिक्रमण हटाने और न हटाने पर 14 दिसंबर को अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी है। मंडी सचिव ने पुलिस फोर्स उपलब्ध कराने के लिए मंडी चौकी प्रभारी को पत्र लिखा है। वहीं, व्यापारियों का कहना है कि किसानों के सामान की आवारा पशुओं और चोरी से बचाने के लिए बल्लियां लगाई जाती हैं। सिटी मजिस्ट्रेट को यह बताया गया था।
विज्ञापन

अतिक्रमण करने वालों को नोटिस जारी किए गए हैं। जिन व्यापारियों ने अतिक्रमण नहीं किया है, उन्हें डरने की जरूरत नहीं है। अतिक्रमण करने वालों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। - मीनू राणा, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों ने दुकानों के बाहर अतिक्रमण नहीं किया है। फल और सब्जियों को पशुओं से बचाने के लिए बल्लियां लगाई गई हैं। मंडी बंद होने के बाद व्यापारी दुकानों को बंद करके अपने घर चले जाते हैं। - खुशीराम लोधी, अध्यक्ष, फल सब्जी मंडी आढ़ती वेलफेयर एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed