फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Encounter

Bulandshahar News: पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुर्जा। देहात थाना और अरनिया थाना क्षेत्र में मंगलवार रात पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें देहात थाना पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी गोकश के पैर में गोली मारी, जिसको घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। वहीं, अरनिया थाना पुलिस ने नलकूपों की मोटर चोरी करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया।

एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि मंगलवार रात अरनिया थाना पुलिस बढ़ा गांव फ्लाईओवर के पास चेकिंग कर रही थी। तभी गांव की ओर से एक ऑटो व एक बाइक आते दिखाई दिए, जिनको पुलिस ने रोकने का इशारा किया। पुलिस को देख आरोपी ऑटो व बाइक वापस मोड़कर भागने लगे। कुछ दूरी पर ऑटो पेड़ से टकरा गया। पुलिस से घिरता देख ऑटो सवार बदमाशों ने उनपर फायरिंग शुरू कर दी। बचाव में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी।
विज्ञापन


घायल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसकी पहचान शहजाद निवासी जारचा, गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई। उसके साथी तरीकत निवासी भुल्लनगढ़ी अरनिया को भी वहीं से गिरफ्तार किया। बाइक सवार तीसरा आरोपी अंधेरा का फायदा उठाकर वहां से भाग गया। गिरफ्तार आरोपी क्षेत्र में नलकूपों की मोटर चोरी करने की फिराक में घूम रहे थे। आरोपी शहजाद पर पूर्व में 18 और तरीकत पर पांच मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाश के भागने पर अरनिया पुलिस ने कंट्रोल रूम को सूचना दी, जिस पर आसपास की पुलिस सतर्क हो गई और चेकिंग में जुट गई। वहीं देहात थाना पुलिस को हजरतपुर पूठरी बंबे के पास एक बाइक सवार आता दिखाई दिया, जिसने पुलिस पर फायरिंग की। इसमें पुलिस ने बचाव में फायरिंग की तो बदमाश के पैर में गोली लगी।


घायल बदमाश को गिरफ्तार किया गया, जिसकी पहचान नौशाद निवासी मलगौसा खुर्जा देहात के रूप में हुई। आरोपी ने आठ अप्रैल को थाना क्षेत्र में गोकशी की घटना को अंजाम दिया था, जिस पर एसएसपी की ओर से 25 हजार का इनाम भी घोषित था। सीओ खुर्जा विकास प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी नौशाद पर पूर्व में अलग-अलग जनपदों में 33 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed