{"_id":"593ee3181126f4c90b8b4e87","slug":"electricity-water-people-angry-at-inflation","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली, पानी, महंगाई पर फूटा लोगों का गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली, पानी, महंगाई पर फूटा लोगों का गुस्सा
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Tue, 13 Jun 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
protest
- फोटो : demo pic
किसानों की समस्याओं, मंहगाई, भ्रष्टाचार सहित दलित व अल्पसंख्यकों के ऊपर अत्याचार के विरोध में भाकपा के लोगों ने स्याना में जुलूस निकाला व बाद में स्याना तहसील पहुंचकर नायब तहसीलदार को 14 सूत्री ज्ञापन देकर समस्या निस्तारण की मांग की।
विज्ञापन
किसान सभा के जिलामंत्री व किसान नेता कामरेड सागर सिंह ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही मंहगाई व भ्रष्टाचार चर्म सीमा पर है। प्रदेश की पुलिस अपराधों को रोकने में पूरी तरह नाकाम है। उन्होंने ने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली में भारी भ्रष्टाचार है जिसमें विभागीय अधिकारी पूरी तरह लिप्त हैं।
विज्ञापन
विधवा व विकलांग लोगों को पारर्दिशता के साथ कैम्प लगाकर पेंशन की योजना से लाभांवित कराया जाये। जिलामंत्री मुरारी सिंह ने कहा कि बिजली की बढ़ी हुई दरों से किसान परेशान है। किसानों को कर्जा माफी के नाम पर धोखा दिया जा रहा है। कामरेड अजय सिंह ने कहा कि विकास खंडों में भारी कमीशन खोरी है। एडीओ पंचायत सहित जेई व सेकेट्री भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।
विज्ञापन
रामप्रसाद सिंह, रमेश, हरपाल, रामेश्वरी, मान सिंह, हेमराज साथी, रेशम देवी, द्रोपदी, फूलवती आदि मौजूद रहेे। बाद में प्रदर्शन स्थल पर ही मुख्यमंत्री को प्रेषित 14 सूत्री ज्ञापन नायब तहसीलदार विपिन कुमार को सौंपा गया।
बिजली कटौती पर आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शनः
नरसेना क्षेत्र के गांवों में बिजली कटौती से नाराज आप कार्यकर्ताओं ने सोमवार को रघुनाथपुर बिजलीघर पर पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए विद्युत अधिकारियों को जमकर कोसा। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शासन के आदेश अनुसार बिजली सप्लाई नहीं की गई तो वह सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे।
रघुनाथपुर बिजलीघर पर प्रदर्शन कर रहे आप कार्यकर्ताओं का आरोप था कि गांव में शासन की ओर से 18 घंटे बिजली सप्लाई का आदेश है। मगर, इस समय मात्र छह घंटे भी बिजली सप्लाई नहीं की जा रही। इससे जहां लोगों के काम पूरे नहीं हो रहे तो साथ ही रात के समय ग्रामीण सो नहीं पा रहे।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बिजली कर्मचारी अपनी मनमानी पर हैं और कई ट्रांसफार्मर जले हुए हैं। मगर, बार-बार जानकारी दिए जाने के बाद भी भी तक बदला नहीं गया। किसानों ने पिछले वर्ष पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की थी, जो आज तक पूरी नहीं हुई।
पार्टी कार्यकर्ताओं में रोष उस समय और ज्यादा देखा गया। जब जानकारी देने के बाद भी कोई विद्युत अफसर मौके पर नहीं पहुंचा। प्रदर्शन करने वालों में विधानसभा संयोजक सूर्यप्रतान, धर्मवीर, जगपाल, धर्मेंद्र, वेदपाल, रामभूल, महराज, सतवीर, सेंशर पाल, सुभाष, अमन, राजू, अशोक आदि शामिल रहे।