फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Electric bus will stop in Bulandshahr, charging station will start

Bulandshahar News: बुलंदशहर में होगा इलेक्ट्रिक बस का ठहराव, चार्जिंग स्टेशन शुरू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 06:30 PM IST
सार

बुलंदशहर में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन हेतु नया चार्जिंग स्टेशन शुरू किया गया है। गाजियाबाद परिक्षेत्र के 20 चालकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके बाद साहिबाबाद डिपो से ई-बसों का संचालन आरंभ होगा।

विज्ञापन
Electric bus will stop in Bulandshahr, charging station will start
नगर के रोडवेज वर्कशॉप पर चार्जिंग होती ई-बस एवं खड़े चालक। संवाद

विस्तार

बुलंदशहर। परिवहन निगम की ओर से साहिबाबाद से दिल्ली-आगरा रूट के लिए जल्द अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू होगा। इसके लिए गाजियाबाद परिक्षेत्र में सिर्फ बुलंदशहर में चार्जिंग स्टेशन बनाया गया है।
विज्ञापन

जिसका संचालन बृहस्पतिवार शाम से शुरू हो गया। साथ ही गाजियाबाद के साहिबाबाद से एक ई-बस को प्रशिक्षण के लिए भेजा गया है। वर्कशॉप पर गाजियाबाद परिक्षेत्र के 20 चालक प्रशिक्षण ले रहे हैं। प्रशिक्षण लेने के बाद ई-बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। ई-बस में यात्रियों को एसी के साथ अन्य सुविधाएं भी मिलेगी।
विज्ञापन

बुलंदशहर डिपो से दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, कानपुर, आगरा, बदायूं, हल्द्वानी, हरिद्वार समेत विभिन्न मार्गों पर 110 बसों का संचालन कराया जाता है। लंबी दूरी के मार्गों पर अधिकांश बसों का संचालन कौशांबी डिपो से होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब साहिबाबाद डिपो से उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ई-बसों का संचालन शुरू करने जा रहा है। इसके लिए साहिबाबाद डिपो को बृहस्पतिवार को एक ई-बस मिलने पर उसका पंजीकरण करा बुलंदशहर डिपो के वर्कशॉप पर भेजा गया। साथ ही बस को चार्ज करने के बाद तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed