फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   election

तीन हजार वोटों का आंकड़ा पार नहीं कर पाए कांग्रेस के छह प्रत्याशी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 10:35 PM IST
विज्ञापन
election
तीन हजार वोटों का आंकड़ा पार नहीं कर पाए कांग्रेस के छह प्रत्याशी
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में कांग्रेस के सात में से छह प्रत्याशी तीन हजार वोटों का आंकड़ा तक पार नहीं कर पाए। 1952 से लेकर अब तक यह कांग्रेस का सबसे खराब प्रदर्शन है। जिला स्तर पर नेताओं के बीच आपसी कलह का खामियाजा पार्टी को भुगतना पड़ा।
पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी का रोड शो भी मतदाताओं को कांग्रेस की तरफ आकर्षित नहीं कर सका। सातों सीटों पर प्रत्याशी कुल 27352 वोट ही प्राप्त हो सके, इसमें से अनूपशहर सीट से प्रत्याशी गजेंद्र चौधरी को अकेले 13321 वोट मिले।
विज्ञापन

2012 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने पिछले 20 वर्षों में सबसे शानदार प्रदर्शन किया था। तब रालोद के साथ गठबंधन में कांग्रेस ने चुनाव लड़ा था। स्याना से दिलनवाज खान और खुर्जा से बंशी सिंह पहाड़िया जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। दिलदवाज को 53887 और बंशी सिंह को 98913 वोट मिले थे। इस बार सातों सीटों पर लड़ने के बाद भी एक प्रत्याशी के आधे वोट भी नहीं मिले। इस बार दिलनवाज और बंशी दोनों रालोद और सपा गठबंधन के प्रत्याशी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2002
विधानसभा सीट प्रत्याशी कुल मिले वोट
खुर्जा राकेश पंडित 18251
डिबाई सत्य नारायण 3787
अनूपशहर पंडित सुभाष गांधी 2526
स्याना अलीम मोहम्मद खान 2627
अगौता नरेंद्र सिंह 1336
बुलंदशहर सईद उल हसन 6467
शिकारपुर धर्म सिंह 7119
सिकंदराबाद राजेंद्र सिंह सोलंकी 24216
कुल 66329
वर्ष 2007
विधानसभा सीट प्रत्याशी कुल मिले वोट
खुर्जा राकेश पंडित 20410
डिबाई कल्याण सिंह 2853
अनूपशहर प्रशांत 1725
स्याना इम्तियाज 28995
अगौता वीरेंद्र 8890
बुलंदशहर हरेंद्र अग्रवाल 18027
शिकारपुर श्याम लाल जाटव 3151
सिकंदराबाद वीरेंद्र ढाडा 5091
कुल 89142
वर्ष 2012
विधानसभा सीट प्रत्याशी कुल मिले वोट
खुर्जा बंशी सिंह पहाड़िया 98913
स्याना दिलनवाज खान 53887
कुल 152800
वर्ष 2017
विधानसभा सीट प्रत्याशी कुल मिले वोट
खुर्जा बंशी सिंह पहाड़िया 53084
स्याना मोहम्मद आरिफ सईद 20611
शिकारपुर उदय करण दलाल 32514
कुल 106209
वर्ष 2022
विधानसभा सीट प्रत्याशी कुल मिले वोट
खुर्जा टुक्कीमल खटीक 2643
डिबाई सुनीता शर्मा 1947
अनूपशहर गजेंद्र चौधरी 13321
स्याना पूनम पंडित 2857
बुलंदशहर सुशील चौधरी 2761
शिकारपुर जियाउर्र रहमान 1542
सिकंदराबाद सलीम अख्तर 2281
कुल 27352
हाईकमान की नीतियों के अनुसार जनता के बीच जाकर प्रचार-प्रसार किया गया था। जनता के हित में ही योजनाओं की घोषणा भी की गई थी। फिर से मजबूती से पार्टी को खड़ी करके जनता के बीच पहुंचेंगे। - राकेश भाटी, जिलाध्यक्ष कांग्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed