फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   election

संसाधनों के बाद भी कोविड नियमों का नहीं हुआ पालन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
election
संसाधनों के बाद भी कोविड नियमों का नहीं हुआ पालन
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना संक्रमण के बीच बृहस्पतिवार को जिले की सभी विधानसभाओं में मतदान हुआ। सुबह से ही अधिकांश बूथों पर मतदाताओं की लंबी लाइन लगी रही। इस दौरान बूथों पर सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन होता नजर आया। अधिकांश बूथों पर न तो मतदाताओं के हाथों को सैनिटाइज कराया गया और न ही दास्ताने उपलब्ध कराए गए। जबकि चुनाव आयोग के निर्देश पर प्रत्येक बूथ कर्मी को सभी संसाधन उपलब्ध कराए गए थे।
पंचायत चुनाव के दौरान बड़ी संख्या में चुनाव कर्मी और मतदाता संक्रमित हुए थे। विधानसभा में इसी को ध्यान में रखते हुए मतदान के दौरान काफी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वोट डालने के लिए मतदाता को मतदान केंद्र में प्रवेश करते समय मास्क पहनना अनिवार्य किया गया तो मतदान केंद्र में प्रवेश करने से पूर्व तैनात कर्मी द्वारा मतदाता के तापमान की जांच की जानी थी। वहीं, मतदान करने से पूर्व मतदाता को दास्ताना पहनना था। इन सबकी व्यवस्था मतदान केंद्र पर की गई। औरंगाबाद के समर्थ भारती स्कूल, हीरापुर, कांशीराम आवास समेत अधिकांश केंद्र पर न तो मतदाता को मास्क उपलब्ध कराए गए, न हाथों को सैनिटाइज कराया गया और न ही दास्ताने दिए गए।
विज्ञापन

ये सामान कराया गया उपलब्ध
सामान संख्या
दास्ताने 18,40,000
फेस मास्क 3,42,577
सर्जिकल दास्ताने 25,560
फेस शील्ड 3070
पीपीई किट 460
सैनिटाइजर 100 एमएल 13508
मतदान के दौरान सुरक्षा को लेकर सभी बूथ के मतदान कार्मिकों को संसाधन उपलब्ध कराए गए। ड्यूटी में लगे कार्मिकों से पूछताछ की जाएगी। यदि किसी ने मतदाता को उपलब्ध कराने की जगह अपने पास स्टोर किए है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। - डॉ. प्रशांत कुमार, एडीएम प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed