फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   election

पिछले सारे रिकॉर्ड ध्वस्त, 65.16 फीसदी हुआ मतदान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
election
पिछले सारे रिकॉर्ड ध्वस्त, 65.16 फीसदी हुआ मतदान
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले की सातों विधानसभा सीटों पर बृहस्पतिवार को मतदाताओं ने खूब उत्साह दिखाया। क्या युवा, क्या महिलाएं और क्या बुजुर्ग। सभी सुबह से ही लाइन में लगे दिखे। अब तक के सभी रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए 65.16 फीसदी वोट पड़े। 26.24 लाख मतदाताओं में से 17.10 लाख ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सातों सीटों के 65 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई।
सिकंदराबाद, बुलंदशहर, स्याना, अनूपशहर, शिकारपुर, डिबाई और खुर्जा में शहरी क्षेत्र के बूथों पर सुबह से शाम तक मतदान करने के लिए मतदाताओं का तांता लगा रहा। देहात के बूथों पर सुबह कुछ सुस्ती रही, लेकिन दोपहर और शाम होते-होते मतदाताओं का उत्साह देखते ही बनता था। मतदान केंद्रों पर आधुनिक हथियारों से लैस फोर्स तैनात रही। पैरामिलिट्री फोर्स के जवान, सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट, सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, आब्जर्वर और माइक्रो आब्जर्वर पुलिस फोर्स के साथ भ्रमण करते रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी सीपी सिंह ने एसएसपी संतोष कुमार सिंह के साथ संवेदनशील बूथों पर भ्रमण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

1700 बूथों पर हुई लाइव वेबकास्टिंग
जिले के 1700 बूथों पर लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई। भारत निर्वाचन आयोग के अधिकारी इन बूथों की पल-पल की जानकारी ले रहे थे।
कैद हुआ सियासी भविष्य
बृहस्पतिवार शाम छह बजे विधानसभा चुनाव में ताल ठोक रहे 65 उम्मीदवारों का सियासी भविष्य ईवीएम में कैद हो गया। अब 10 मार्च को काउंटिंग के बाद हार जीत के फैसले के साथ नेता जी का भविष्य तय हो जाएगा। मतदान समाप्त होने के बाद प्रत्याशी और उनके समर्थक जीत का गणित लगाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा सीट मतदान केंद्र पोलिंग बूथ
सिकंदराबाद 229 472
बुलंदशहर 192 457
स्याना 216 438
अनूपशहर 215 450
डिबाई 202 415
शिकारपुर 228 396
खुर्जा 233 442
कुल 1515 3070
विस क्षेत्र का नाम - प्रत्याशी
सिकंदराबाद 11
बुलंदशहर 11
स्याना 08
अनूपशहर 11
डिबाई 07
शिकारपुर 09
खुर्जा 08
कुल 65
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed