{"_id":"61dc677bc823a8227f11f470","slug":"election-bulandshahr-news-gbd232515821","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा संकल्प : उम्मीदवार की छवि देखकर करेंगे मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा संकल्प : उम्मीदवार की छवि देखकर करेंगे मतदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवा संकल्प : उम्मीदवार की छवि देखकर करेंगे मतदान
खुर्जा। विधानसभा चुनावों में मतदान के लिए इस बार युवा पीढ़ी भी उत्साहित है। विधानसभा क्षेत्र में युवा मतदाताओं की संख्या करीब 1.5 लाख है। इस आंकड़े से साफ है कि विधानसभा चुनावों में जो प्रत्याशी युवा मतदाताओं को अपनी ओर खींचेगा, वही जीतकर विधानसभा पहुंचेगा। पहली बार मतदान करने वाले युवाओं में काफी उत्साह है और उन्होंने अपनी मांग और जरूरत के मानकों पर खरे उतरने वाले प्रत्याशी को वोट देने का संकल्प लिया है। युवा मतदाताओं का कहना है कि जाति-धर्म के नाम पर वोट मांगने वाले नेताओं को नजर अंदाज करते हुए युवा वर्ग को आगे बढ़ाने, शिक्षा के बेहतर इंतजाम करने वाले साफ छवि के प्रत्याशी को ही वोट दिया जाएगा।
बोले युवा मतदाता
मतदान के लिए लोगों को करेंगे जागरूक
पहली बार मतदान करने को लेकर काफी उत्साह है। अन्य लोगों को भी मतदान के लिए जागरूक किया जाएगा। यदि आवश्यकता हुई तो मतदाताओं को बूथ तक भी ले जाया जाएगा। शिक्षा को बढ़ावा और भ्रष्टाचार रहित सरकार को महत्व दिया जाएगा। - अनुज तोमर, निवासी खुर्जा जंक्शन
जनता के बीच रहने वाला हो प्रत्याशी
मतदान के अहम पर्व में साफ छवि वाले प्रत्याशी को वोट करेंगे। साफ छवि वाले प्रत्याशी क्षेत्र के विकास के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे। जनता के बीच रहने वाले सामाजिक व्यक्ति को पार्टियों को प्रत्याशी बनाना चाहिए। - मोनू सोलंकी, निवासी अरनिया
विज्ञापन
रोजगार का वायदा करने वाले दल को दूंगा वोट
रोजगार का वादा करने वाले प्रत्याशी और दल को समर्थन करते हुए वोट देकर मजबूत करने की कोशिश करूंगा। जिससे युवाओं को रोजगार के लिए भटकना न पड़े। युवा वर्ग को साधने वाला दल ही इस बार अपनी सरकार बनाएगा। - हर्ष, निवासी मुरारीनगर
विकास का वादा करने वाले को देंगे वोट
विकास-तरक्की का वादा करने वाले प्रत्याशी को मत देना है। जाति-धर्म के नाम पर वोट देकर अपने क्षेत्र को विकास में पीछे नहीं करना है। युवाओं, विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के लिए बेहतर कार्य करने वाला ही विजेता बनेगा। - वरुण शर्मा, निवासी शहबाजपुर दौलत