{"_id":"61dc66d2bcb77750a47d9658","slug":"election-bulandshahr-news-gbd232515732","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय के साथ मतदाताओं में बढ़ा मतदान के लिए रुझान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय के साथ मतदाताओं में बढ़ा मतदान के लिए रुझान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समय के साथ मतदाताओं में बढ़ा मतदान के लिए रुझान
बुलंदशहर। मतदान के प्रति मतदाताओं का रुझाने समय के साथ-साथ बढ़ता गया। वर्ष 2007 के विधानसभा चुनाव में जहां जिले में केवल 48.69 फीसदी मतदान हुआ था, वहीं अगले दस वर्षों में यह आंकड़ा 16 फीसदी बढ़कर 64.45 फीसदी तक पहुंच गया। अबकी बार जिला प्रशासन ने 75 फीसदी से अधिक मतदान का लक्ष्य रखा है। इसके लिए जागरूकता कार्यक्रम, प्रचार वैन, नुक्कड़ नाटक के द्वारा अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने की शुरुआत कर दी गई है।
जिला प्रशासन की ओर से जगह-जगह बैनर-पोस्टर और दीवार लेखन के माध्यम से भी मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। वर्ष 2007 के चुनाव में स्याना विधानसभा में सबसे अधिक 53.08 फीसदी मतदान किया गया था। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए सौ वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं को जिला प्रशासन की ओर से ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। इन मतदाताओं को मतदान के लिए बूथ तक लाने या घर से मतदान करने की भी व्यवस्था की गई है। इससे पहले इन मतदाताओं को डीएम सीपी सिंह और एसएसपी एसके सिंह ने सम्मानित करते हुए मतदान करने के लिए प्रोत्साहित किया था।
सोशल मीडिया से युवाओं को किया जा रहा जागरूक
जिले के 26 लाख से अधिक मतदाताओं में से 60 फीसदी मतदाता सोशल मीडिया का प्रयोग करते हैं। ऐसे में फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर मेसेज, शॉर्ट वीडियो लोगों के सोशल साइट पर भेजे जा रहे हैं। जिला प्रशासन को उम्मीद है कि यदि युवा वर्ग मतदान के लिए जागरूक होगा तो 75 फीसदी मतदान का लक्ष्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विधानसभा वर्ष 2007 वर्ष 2012 वर्ष 2017
खुर्जा 42.45 64.32 65.50
अनूपशहर 52.78 59.44 63.58
स्याना 53.08 60.63 62.53
अगौता 48.99 -- --
बुलंदशहर 43.51 61.08 64.27
शिकारपुर 44.05 62.84 65.23
सिकंदराबाद 51.95 60.68 67.13
डिबाई 52.74 61.83 62.93
कुल 48.69 61.54 62.93
नोट - वर्ष 2007 के चुनाव के बाद अगौता विधानसभा को खत्म कर दिया गया था।
लोकतंत्र में मतदान का अधिकार प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिलता है। अधिक से अधिक संख्या में लोग मतदान कर सकें, इसके लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। नुक्कड़ नाटक, प्रचार वैन समेत सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों को जागरूक करने के लिए मुहिम चल रही है। पूरी उम्मीद है कि इस बार मतदान का प्रतिशत बढ़ेगा। - चंद्रप्रकाश सिंह, डीएम