{"_id":"61db0facf2e5071bd463deac","slug":"election-bulandshahr-news-gbd232468799","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बार मतदान करने के लिए युवा तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बार मतदान करने के लिए युवा तैयार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहली बार मतदान करने के लिए युवा तैयार
बुलंदशहर। विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए इस बार युवा मतदाताओं ने भी कमर कस ली है। निर्वाचन आयोग के आंकड़े के मुताबिक 42,129 मतदाता ऐसे हैं, जिनकी आयु 18 से 19 वर्ष है। इससे साफ है कि प्रदेश की सरकार बनाने में इन मतदाताओं की अहम भूमिका होगी। इससे युवाओं में उत्साह है। वह सोच-समझकर देश के विकास के साथ युवाओं और गरीबों के लिए कार्य करने वाली पार्टी को वोट देंगे। उनका मानना है कि शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ावा देने वाली सरकार होनी चाहिए।
बोले युवा मतदाता
ज्यादा से ज्यादा लोगों को मतदान के लिए करूंगी प्रेरित
पहली बार मतदान करने का इंतजार है। प्रदेश की सरकार बनाने में योगदान देने के लिए तैयार हूं। कम मतदान के कारण कारण अयोग्य व्यक्ति भी चुनाव जीत जाते हैं। ज्यादा से ज्यादा लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करके मतदान प्रतिशत को बढ़ाना चाहिए। - शालू शर्मा
छात्रों के लिए बेहतर कार्य करने वाले प्रत्याशी को दूंगा वोट
छात्र विरोधी नीतियों के कारण आज शिक्षा का स्तर लगातार गिरता जा रहा है। फीस वृद्धि के कारण शिक्षा आम छात्रों से दूर हो रही है। शिक्षा के साथ गरीबों व मजदूरों के लिए कार्य करने वाले के साथ दल और उसके नेता को मेरा पहला वोट मिलेगा। - केशव शर्मा
विज्ञापन
परिवार के लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करूंगा
पहली बार मतदान को लेकर काफी उत्साहित हूं। अपने परिवार के सदस्यों और लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करूंगा। लोगों को मतदान के अधिकार की ताकत के बारे में जागरूक किया जाएगा, ताकि सभी अपने मत का प्रयोग करके लोकतंत्र को सफल बनाएं। - आयुष गुप्ता
बेरोजगारी और विकास के मुद्दे पर डालूंगी वोट
चुनाव में पहली बार अपने मत का प्रयोग करूंगी। मेरा मत बेरोजगारी और विकास के मुद्दों पर निर्भर करेगा। जो सरकार इन मुद्दों पर खरी उतरेगी, उसी के प्रत्याशी को अपना मत डालूंगी, जिससे अच्छी सरकार चुनकर सत्ता में आए। - शालू