फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Elected Representatives to Undertake Development Works; Proposals Invited

Bulandshahar News: जनप्रतिनिधि कराएंगे विकास कार्य, मांगे गए प्रस्ताव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 10:10 PM IST
विज्ञापन
Elected Representatives to Undertake Development Works; Proposals Invited
बुलंदशहर। जिले के सातों विधायकों को विकास कार्य कराने के लिए चालू वित्तीय वर्ष की निधि की पहली किस्त के ढाई-ढाई करोड़ रुपये शासन से मिल गई है। सात विधायकों को कुल 19.50 करोड़ की राशि मिली है। इस राशि के मिलने के बाद विभाग ने विधायकों से कराए जाने वाले विकास कार्यों के प्रस्ताव मांग लिए हैं।
विज्ञापन

जिले में सात विधानसभा हैं और इन सभी पर भाजपा के विधायक हैं। विधानसभा बुलंदशहर से प्रदीप चौधरी, सिकंदराबाद से लक्ष्मीराज सिंह, खुर्जा से मीनाक्षी सिंह, स्याना से देवेंद्र सिंह लोधी, शिकारपुर से अनिल शर्मा, अनूपशहर से संजय शर्मा और डिबाई से सीपी सिंह शामिल हैं। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण विभाग के परियोजना निदेशक अनिल कुमार ने बताया कि चालू वित्तीय सत्र की विधायक निधि के कुल 17.50 करोड़ रुपये शासन से मिले हैं। विधायकों की सहमति से विकास कार्य कराए जाएंगे। इस राशि से सड़क, नाली, सीसी रोड, इंटरलॉकिंग, शेड, वाटर कूलर, सौर ऊर्जा लाइट समेत अन्य विकास कार्य कराए जाएंगे। विधायकों से प्रस्ताव मिलने पर काम को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed