{"_id":"76ab6e86e42d5a643b8c9eca9daab7af","slug":"elected-members-extended-value-lost-too-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माननीयों ने मान बढ़ाया भी, गंवाया भी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माननीयों ने मान बढ़ाया भी, गंवाया भी
अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 07 Feb 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लाक प्रमुख चुनाव में कई माननीयों ने प्रतिष्ठा का बाजी लगाकर चुनाव लड़ाया। इस जंग में माननीयों को हार और जीत का खट्टा मीठा अहसास हुआ। कई माननीय के चेहरे खिल गए। कई के हिस्से में मायूसी आई।
यूपी के पूर्व सीएम और राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह के पुत्र सांसद राजबीर सिंह उर्फ राजू भैया ने यहां डिबाई और दानपुर में मौजूद रहकर चुनाव लड़ाया। दोनों जगह भाजपा ने प्रत्याशी घोषित नहीं किए थे, लेकिन राजू भैया उनको खुलेआम चुनाव लड़ा रहे थे।
दोनों जगह उन्होंने सपा के प्रत्याशियों की पटकनी दिला दी। कांग्रेस के विधायक दिलनवाज खां ने भी बीबीनगर में विदित चौधरी को खुद की मेहनत पर जीत दिला दी।
विज्ञापन
उन्होंने सपा प्रत्याशी को 32 वोट से जीत दर्ज की। सपा विधायक गुडुड पंड़ित ने जहांगीराबाद की अपनी खास मायादेवी को जिता लिया लेकिन डिबाई, दानपुर आदि में करिश्मा नहीं कर सके।
उनके भाई विधायक मुकेश शर्मा पहासू में जरूर सपा का परचम लहराने में कामयाब रहे, लेकिन शिकारपुर में पराजय का सामना करना पड़ा।
बसपा ने हालांकि किसी प्रत्याशी को मैदान में नहीं उतारा था, लेकिन बसपा विधायक हाजी अलीम ने अपने क्षेत्र बुलंदशहर से भाई को प्रमुख बनवाकर खुद की पकड़ दिखा दी।
दूसरे बसपा विधायक गजेंद्र सिंह के क्षेत्र अनूपशहर में सपा जीती। कांग्रेस के खुर्जा से विधायक बंसी पहािड़या के क्षेत्र में भी खुर्जा और अरनिया ब्लाक से सपा ने परचम फहराया। भाजपा की विमला सोंलकी के क्षेत्र सिकंदराबाद में सपा के पुष्पेंद्र ने विजय हसिल की।
बीबीनगर में हिस्ट्रीशीटर की पत्नी बनी प्रमुख
बीबीनगर ब्लाक में हिस्ट्रीशीटर मांगे की पत्नी ज्योति भी ब्लाक प्रमुख बन गई। बीबीनगर ब्लाक में चुनाव बेहद संवेदनशील था। दोनों ही कंडीडेटस सपा से टिकट मांग रहे थे लेकिन मांगे की पत्नी को टिकट मिला।
बता दें कि बीबीनगर में ब्लाक प्रमुख की सीट पर सैदपुर के जाटों का कब्जा रहता था। इसपर सियासी गणित बिगड़ गया।
सिकंदराबाद में दिखी कांटे की टक्कर
सिकंदराबाद। दिग्गजों की प्रतिष्ठा का सवाल बनी सिकंदराबाद ब्लॉक प्रमुख सीट पर कड़े मुकाबले में पुष्पेद्र भाटी ने बाजी मार ली।
उन्होंने अपने प्रतिद्वद्वी मनीष भाटी को छह वोटो से मात दी। आरओ विनोद कुमार ने बताया कि पुष्पेद्र भाटी को 73,व मनीष भाटी को 69 मत मिले। यहां पर सपा के मंत्री और कार्यकर्ता सब बंटे हुए थे।