{"_id":"57cb1bf94f1c1bd53f2cb2ff","slug":"education-and-health-services-in-the-district-destroyed","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं चौपट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं चौपट
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 04 Sep 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी के आदेश पर शनिवार को चलाए गए निरीक्षण अभियान में बेसिक शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खुल गई। निरीक्षण में सरकारी अस्पतालों में तैनात 40 डॉक्टर गायब मिले। वहीं, परिषदीय विद्यालयों में 26 शिक्षक-शिक्षिकाएं ड्यूटी से नदारद मिले। डायट में प्रिंसिपल समेत सात कर्मचारी नहीं थे।
विज्ञापन
बीएसए भी दफ्तर से गायब थे। डीआईओएस दफ्तर में 15 कर्मचारी नहीं मिले। डीएम ने अनुपस्थित अधिकारी और कर्मचारियों का वेतन काटने का आदेश दिया है। जिलाधिकारी के आदेश पर सभी ब्लॉकों में उपजिलाधिकारियों ने परीषदीय विद्यालयों, प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों मेें 26 शिक्षक ड्यूटी पर नहीं मिले। गायब शिक्षकों की छुट्टी की अर्जी भी नहीं थी। तीन आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताले लटके मिले। सात आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां अनुपस्थित मिलीं। बिरोड़ी ताजपुर में एमडीएम (मिड-डे-मील) की गुणवत्ता घटिया मिली।
विज्ञापन
करीरा जहांगीराबाद के प्राइमरी स्कूल में भी एमडीएम की गुणवत्ता निम्न दर्जे की पाई गई। वहीं, उपजिलाधिकारियों से कराए गए सरकारी अस्पतालों के निरीक्षण में 40 डॉक्टर गायब मिले।
डीएम ने भी की छापेमारी
बुलंदशहर। डीएम आंजनेय कुमार सिंह और एडीएम प्रशासन अरविंद कुमार मिश्र ने भी बेसिक शिक्षा विभाग के अफसरों की गंभीरता को परखने के लिए बीएसए दफ्तर का निरीक्षण किया। बीएसए दफ्तर में नहीं थे। डॉयट प्रिंसिपल समेत सात प्रवक्ता गायब मिले।
वित्त एवं लेखाधिकारी सहायक लेखाधिकारी, धर्मेंद्र कुमार यादव, राजीव कुमार, खुर्शीद आलम का एक दिन का वेतन काटने का आदेश डीएम ने मुख्य कोषाधिकारी को दिया। डीआईओएस दफ्तर में भी डीएम पहुंचे। डीआईओएस दफ्तर में 15 कर्मचारी नदारद थे। बताया गया कर्मचारी हड़ताल पर हैं।
इसलिए दफ्तर नहीं आए। डायट परिसर में गंदगी का अंबार मिला। प्रिंसिपल सहश्रांशु सुमन समेत धर्म सिंह, हरि श्ंाकर कमलेश, ललिता सक्सेना, राज कुमारी और ऊषा राय की अनुपस्थिति मिले।
बच्चों को दी जा रही बिरयानी
मानपुर के परिषदीय विद्यालय में ढाबे से खरीद कर बच्चों को बिरयानी खिलवाई जा रही थी। जबकि, मैन्यू में बिरयानी का जिक्र नहीं है।
अस्पताल, स्कूल और दफ्तरों से अनुपस्थित अफसर-कर्मचारी डॉक्टर और शिक्षक को नोटिस भेजे जा रहे हैं। अनुपस्थित सरकारी मुलाजिमों को वेतन काटने का आदेश भी वरिष्ठ कोषाधिकारी को दे दिया है। यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। - आंजनेय कुमार सिंह, डीएम