फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   dulhela case

दुल्हेरा प्रकरण: भाजयुमो जिलाध्यक्ष के भाई समेत दो गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
dulhela case
पुलिस ऑफिस पर एसएसपी को ज्ञापन देते करणी सेना के पदाधिकारी। - फोटो : BULANDSHAHR
दुल्हेरा प्रकरण: भाजयुमो जिलाध्यक्ष के भाई समेत दो गिरफ्तार
विज्ञापन

सिकंदराबाद। दुल्हेरा गांव में हुए मारपीट के मामले में पुलिस ने भाजयुमो जिलाध्यक्ष के भाई समेत एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, भाजयुमो जिलाध्यक्ष समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार को भाकियू भानू ने कोतवाली और करणी सेना ने एसएसपी दफ्तर पहुंच कर प्रदर्शन किया। वहीं, एसएसपी ने भी जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।
गत 20 जुलाई को गांव दुल्हेरा में नाली सफाई मामले में गांव निवासी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पक्ष व दूसरे पक्ष के बीच पथराव और मारपीट हुई थी। दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर फायरिंग किए जाने का भी आरोप लगाया। मामले में कृष्णपाल पक्ष की एक महिला समेत पांच लोग घायल हुए। वहीं, भाजयुमो जिला अध्यक्ष दीपक दुल्हेरा का कृष्णपाल पक्ष के लोगों के साथ मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। कृष्णपाल की ओर से भाजयुमो जिला अध्यक्ष दीपक दुल्हेरा समेत 21 नामजद और 30-40 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। वहीं, दीपक दुल्हेरा के भाई पवन शर्मा ने दो महिलाओं समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना के बाद से कृष्णपाल पक्ष भाजयुमो जिलाध्यक्ष की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ा हुआ है। वहीं, सोमवार को सिकंदराबाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी भाजयुमो जिलाध्यक्ष के भाई पवन शर्मा व एक अन्य आरोपी गौरव शर्मा को सुखलालपुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। गौरतलब है कि मामले में एक आरोपी संजू उर्फ संजय पुत्र ओमप्रकाश को रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। हालांकि, पुलिस जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का भी दंभ भर रही है।
विज्ञापन

साजिश के तहत फंसाया जा रहा
भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक दुल्हेरा ने बताया कि उन्हें राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। कुछ लोग अपना राजनीतिक स्वार्थ सिद्ध करने के लिए साजिश कर रहे हैं। मेरा भाई पवन शर्मा दिव्यांग है। उसके साथ मारपीट की गई। हम ही पीड़ित है और हमें ही आरोपी बनाया गया है। दबाव में उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू भानू गुट, करणी सेना ने किया प्रदर्शन
भाजयुमो जिलाध्यक्ष व अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाकियू भानू गुट ने सोमवार को एक बार फिर कोतवाली में प्रदर्शन किया। वहीं, दूसरी ओर करणी सेना के दर्जनों कार्यकर्ता सोमवार को एकत्रित होकर एसएसपी दफ़्तर पहुंचे और भाजयुमो जिलाध्यक्ष की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। जिस पर एसएसपी ने पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।

मामले में गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के भाई समेत तीन आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed