{"_id":"68b5d1b297b1846f9804cab3","slug":"due-to-continuous-rain-farms-and-barns-are-submerged-bulandshahr-news-c-30-gbd1005-712092-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: लगातार बारिश से खेत-खलिहान जलमग्न, घरों व स्कूलों में भी भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: लगातार बारिश से खेत-खलिहान जलमग्न, घरों व स्कूलों में भी भरा पानी
विज्ञापन
औरंगाबाद के मैन बाजार में बारिश के दौरान नाली चोक होने पर सड़क पर भरा पानी। संवाद
बुलंदशहर/नरसेना/बुगरासी/औरंगाबाद/खुर्जा/पहासू/छतारी/जहांगीरपुर। जिले में रविवार से शुरू हुई बारिश सोमवार देर रात तक जारी रही। खेत-खलिहान जलमग्न होने के साथ घरों और स्कूलों में भी पानी भर गया। सड़कों और गलियों में भी जगह-जगह जलभराव होने से राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ी। मौसम विभाग ने दो दिन में कुल 66 एमएम बारिश दर्ज की है। इस दौरान नरसेना में चामुंडा मंदिर की छत भी गिर गई। धान व सब्जी समेत कई फसलों को नुकसान का अनुमान है। दिनभर बारिश से व्यापार भी प्रभावित रहा। सोमवार सुबह बारिश की वजह से कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में उपस्थिति कम रही।
तेज हवा के चलते अहार क्षेत्र में धान की फसल गिरने की शिकायत आई है। सब्जी की फसलों को भी नुकसान हुआ है। जिला कृषि अधिकारी रामकुमार यादव का कहना है कि अभी पांच फीसदी से कम नुकसान है। नरसेना क्षेत्र के गांव माली मड़ैया में चामुंडा मंदिर की छत गिर गई। ग्रामीण मामचंद सैनी ने बताया कि घटना के समय कोई श्रद्धालु नहीं था।
खुर्जा में पदक की पुलिया, ढोरी मोहल्ला, नई बस्ती, तरीनान मोहल्ला, मुरारी नगर मोहल्ला, माता घाट कॉलोनी में जलभराव रहा। पहासू में भी लोगों ने जलभराव की समस्या झेली। छतारी के चौगानपुर गांव में तालाब का पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों तक पहुंच गया। जहांगीरपुर कस्बा व भुन्ना जाटान गांव में जलभराव की समस्या बनी रही। शिकारपुर में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में पानी घुसने से छात्राओं को पढ़ाई करने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
बुुलंदशहर नगर क्षेत्र में लगातार बारिश के चलते सड़क व गलियां पानी से लबालब हो गईं। हरि एनक्लेव, यमुनापुरम, कचहरी परिसर, कालाआम, डीएम रोड, अस्पताल रोड, कृष्णा नगर, मोहल्ला साठा, देवीपुरा समेत कई मोहल्लों व कालोनियों की गली व सड़क पर जलभराव होने से लोगों को खासी परेशानी हुई। औरंगाबाद में सदर बाजार, बालका रोड स्थित समर्थ भारती जूनियर हाई स्कूल और बालाजी मंदिर के सामने, भावसी चौराहा, प्राचीन नागेश्वर शिव मंदिर रोड, पुलिस चौकी, जिला सहकारी बैंक व नई बस्ती समेत कई मोहल्लों में सड़क पर पानी भरा हुआ है।
लगातार हो रही बारिश से व्यापारियों की कमाई पर भी गहरा असर पड़ा है। नगर से लेकर देहात तक के मुख्य बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। बुगरासी निवासी मुकेश गर्ग, दिनेश लोधी व पवन उपाध्याय आदि व्यापारियों ने बताया कि रोज़ाना के मुकाबले बिक्री लगभग चौथाई रही है।
कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डा. विवेकराज का कहना है कि अभी बारिश जारी रहेगी। रविवार को 20 एमएम और सोमवार को 46 एमएम बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान भी कम होकर 28 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। आर्द्रता 96 फीसदी और हवा की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रही। मंगलवार को अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।