{"_id":"576c16854f1c1bef58b4856a","slug":"duct-cleaning-will-have-to-give-an-affidavit","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाला सफाई को देना होगा शपथ पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाला सफाई को देना होगा शपथ पत्र
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Thu, 23 Jun 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
नाला सफाई
- फोटो : अमर उजाला
अब नगर पालिका और नगर पंचायत अफसरों को नाला सफाई का शपथ पत्र देना होगा। शपथ पत्र प्रस्तुत किए बगैर यदि पालिका अफसर नाला सफाई कराने का दावा करेंगे तो वह सही नहीं माना जाएगा। नाला सफाई की रिपोर्ट शासन को भी भेजी जाएगी।
विज्ञापन
एडीएम वित्त एवं राजस्व आरके सिंह ने बताया कि निकाय क्षेत्रों में नाला सफाई नहीं होने के संबंध में शिकायतें मिल रही हैं। इसी क्रम में सभी नगर पंचायत के ईओ को चिट्ठी जारी की गई है। एडीएम वित्त ने कहा कि 29 जून को सभी निकाय अफसर और पालिका अध्यक्ष शपथ पत्र दाखिल करें कि उनके क्षेत्र में नाले की सफाई हुई की नहीं।
विज्ञापन