रफ्तार का कहर: शराब के नशे में धुत पुलिसकर्मी की कार ने बुआ-भतीजी को रौंदा, दोनों की मौत
सिकंदराबाद तिराहे पर डीएनपीजी कॉलेज के पास गुरुवार देर रात 10:30 बजे तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे टहल रही महिलाओं को कुचल दिया। हादसे के बाद लोगों ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शराब के नशे में धुत पुलिसकर्मी ने कार से बुआ-भतीजी को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रात के समय सड़क किनारे टहल रहे लोगों ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। मृतका के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने कार चालक पुलिसकर्मी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
सिकंदराबाद तिराहे पर डीएनपीजी कॉलेज के पास गुरुवार देर रात 10:30 बजे तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे टहल रही महिलाओं को कुचल दिया। हादसे के बाद लोगों ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। मृतक महिलाओं की पहचान 45 वर्षीय मंजू निवासी सैदपुर रोड, यादव कॉम्प्लेक्स गुलावठी व उनकी 65 वर्षीय बुआ कृष्णा निवासी अहीर नगला, जहांगीराबाद के तौर पर हुई।
मृतका मंजू के पति वीरेंद्र सिंह ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि वह खाना खाने के बाद गुरुवार रात को अपनी बुआ और पत्नी के साथ सड़क किनारे घूम रहे थे। इसी दौरान बुलंदशहर की ओर आ रही तेज रफ्तार कार ने विपरीत दिशा में आकर मंजू व उनकी बुआ कृष्णा को टक्कर मार दी। जबकि हादसे में वह खुद बाल-बाल बचे। दोनों को टक्कर मारने के बाद कार भी अनियंत्रित होकर साइड में पेड़ों से जा टकराई। गंभीर हालत में मंजू और कृष्णा को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
मौके पर मौजूद लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। लोगों के मुताबिक कार चालक राहुल कोतवाली देहात में तैनात है। गुरुवार की रात वह शराब के नशे में धुत होकर कार चला रहा था। मंजू के पति वीरेंद्र की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी कार चालक राहुल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। साथ ही आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर चालान किया है।
अरष्टी में शामिल होने आई थी कृष्णा
जहांगीराबाद के गांव अहीर नंगला निवासी कृष्णा अपने मायके में शुक्रवार को आयोजित होने वाले अरष्टी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आई थीं। हालांकि बुधवार को ही वह गांव से गुलावठी स्थित वीरेंद्र के घर पर आ गईं थीं। बताया जा रहा है कि सड़क दुर्घटना में मंजू और कृष्णा की मौत के बाद अरष्टी की सामान्य प्रक्रिया पूरी कर ली गईं।
प्रकरण में मृतका के पति की शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। आगे की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। - पूर्णिमा सिंह, सीओ, सिकंदराबाद