{"_id":"57b4a9994f1c1b6b126eace4","slug":"driving-license-test-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आज से कंप्यूटर टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आज से कंप्यूटर टेस्ट
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Wed, 17 Aug 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
कंप्यूटर टेस्ट
- फोटो : ब्यूरो
लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए बृहस्पतिवार से ऑनलाइन टेस्ट की शुरूआत हो जाएगी। इसके लिए एआरटीओ दफ्तर में चार कंप्यूटर लगाए गए हैं। अब तक मैनुअल रूप से लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए टेस्ट होता था।
विज्ञापन
एआरटीओ प्रशासन सुरेंद्र सिंह ने बताया कि ऑनलाइन टेस्ट में 16 प्रश्न पूछे जाएंगे। 16 में नौ प्रश्नों का सही जवाब देने वाले अभ्यार्थी को ही क्वालीफाई माना जाएगा। ऑनलाइन टेस्ट का टाइम पीरियड अधिकतम 15 मिनट होगा।
विज्ञापन
इस अवधि में ही प्रश्नपत्र को हल करना पड़ेगा। ऑनलाइन व्यवस्था लागू करने का मकसद सड़क दुर्घटनाओं के जोखिम को काफी हद तक कम करना है। विभाग में ऑनलाइन टेस्ट की व्यवस्था के लिए चार कंप्यूटर भी लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विभाग की बढ़ेगी टेंशन
परिवहन संभाग में हर रोज औसतन 125 लर्निंग डीएल बनाए जाते हैं। नई व्यवस्था शुरू होने के बाद हर रोज 50 से अधिक लाइसेंस नहीं बन पाएगे। बता दें कि चारों कंप्यूटरों पर एक घंटे में 16 अभ्यार्थी टेस्ट दे सकेंगे। रोजाना तीन घंटा टेस्ट प्रक्रिया चलेगी। इस हिसाब से तीन घंटे में अधिकतम 48 अभ्यर्थी ही टेस्ट दे पाएंगे।
लर्निंग डीएल के लिए ऑनलाइन टेस्ट की प्रक्रिया बृहस्पतिवार से शुरू होगी। टेस्ट के लिए कंप्यूटर लगा दिए गए हैं। सॉफ्टवेयर का आईडी पासवर्ड भी मिल गया है। - सुरेंद्र सिंह, एआरटीओ