फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Driving license

लाइसेंस बनवाने के लिए करना होगा नए साल का इंतजार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Driving license
लाइसेंस बनवाने के लिए करना होगा नए साल का इंतजार
विज्ञापन

बुलंदशहर। आपका लर्निंग लाइसेंस बना हुआ है और उसका समय समाप्त होने वाला है तो शीघ्र आवेदन कर लें। अन्यथा आपको सभी प्रक्रियाएं दोबारा करनी होंगी। लर्निंग से स्थाई ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदकों को जनवरी माह के स्लॉट मिलने लगे हैं। प्रतिदिन कई माह से कोविड के कारण मात्र 125 स्लॉट होने के कारण आवेदकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के बाद आवेदकों को निर्धारित तारीख पर एआरटीओ कार्यालय पहुंचकर फोटो खिंचवाने के साथ अन्य प्रक्रियाएं करानी पड़ती हैं। लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए जहां 20 से 25 दिन की वेटिंग मिल रही है तो वहीं लर्निंग से नियमित ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए एक माह बाद की वेटिंग मिल रही है। अफसरों के अनुसार लर्निंग लाइसेंस के लिए 200 स्लॉट बुक किए जाते हैं तो नियमित के लिए मात्र 125 स्लॉट पर बुकिंग होती है। कोविड के चलते कार्यालय बंद रहने पर नियमित लाइसेंस की अवधि समाप्त होने पर तिथि में बदलाव होने से अब आवेदकों की संख्या बढ़ गई है। एआरटीओ प्रशासन मोहम्मद कय्यूम ने बताया कि एक दिन में लर्निंग के लिए 200 और नियमित के लिए 125 लोगों का ही स्लॉट बुक कर उनका लाइसेंस संबंधी प्रक्रिया पूर्ण कराई जा रही है। स्लॉट की संख्या बढ़ाने की प्रक्रिया शासन स्तर से होती है। उम्मीद है जल्द स्लॉट बुकिंग की संख्या में बढ़ोत्तरी हो जाएगी। जिससे आवेदकों को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed