फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   drains of city will again clean

अब फिर होगी शहर के नालों की सफाई

Sun, 10 Jan 2016 11:51 PM IST
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 10 Jan 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
drains of city will again clean
तीन महीने पहले नालों की सफाई पर खर्च किए लाखों रुपये बेकार साबित हुए। कचरा डालने से चोक हुए शहर के तीन मुख्य नालों की सफाई अब फिर से कराई जाएगी।
विज्ञापन

नगर पालिका ने अब नालों में ठोस कूड़ा-करकट डालने वाले दुकानदारों पर भी जुर्माना लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
नगर के कालाआम से भूड़ रोड पर बने दोनों मुख्य नाले समेत कई नाले गंदगी से पटे हुए हैं।

ठोस कूड़ा-करकट डाले जाने से नाले पूरी तरह चोक हो गए हैं। नाले चोक होने से आए दिन गंदा पानी सड़कों पर बहता है। इससे स्थानीय लोगों के अलावा राहगीरों को भी काफी दिक्कत होती है।

 इसके अलावा सड़कों पर गंदा पानी जमा होने से शहर की छवि भी धूमिल होती है। नालों पर पहले ही सफाई के नाम पर लाखों रुपया खर्च किया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद अधिकांश नाले चोक पड़े हुए हैं।
विज्ञापन


अब दोबारा कालाआम स्थित दोनों नाले तथा टांडा स्थित नाले की साफ-सफाई की जाएगी। नालों में ठोस कूड़ा-करकट डालने वाले दुकानदारों के खिलाफ पालिका जुर्माना आदि की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा जिन दुकानदारों द्वारा नालों में ठोस कूड़ा-करकट डाला जाता है, उन जगहों पर नालों को पटिया से पाटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed