{"_id":"593d94754f1c1b2f6a9bf28d","slug":"drains-are-choke-increased-trouble","type":"story","status":"publish","title_hn":"नालियां पड़ी हैं चोक, बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नालियां पड़ी हैं चोक, बढ़ी परेशानी
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 12 Jun 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
नालियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर स्थित वार्ड नंबर 21 में नाले-नालियां चोक होने के कारण लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ रहा है। विगत पांच साल से पानी की पाइप लाइन न होने से लोग पीने के पानी के लिए पेरशान हैं। कई स्थानों पर कूड़ा और गंदगी से बुरा हाल है। बदबू से लोगों का निकलना मुश्किल है। कॉलोनी में अधिकांश गलियां पक्की मिली। कुछ स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें खराब दिखीं।
विज्ञापन
नगर स्थित वार्ड नंबर 21 में सराय अल्लो मोहल्ला आता है। बुधवार को वार्ड की लाइव रिपोर्ट के दौरान कई स्थानों पर कूड़े-गंदगी के ढेर मिले। सफाई कर्मियों के कभी-कभार आने से कूड़ा जमा हो जाता है, जिसके चलते लोगों को दुर्गंध आती है।
विज्ञापन
पानी की पाइप लाइन तक नहीं बिछी है। जिसके चलते लोग पेयजल की समस्या से परेशान हैं। सफाई के लिए कई बार सफाई कर्मियों को कहा गया है। कॉलोनी में कुछ स्थानों पर ही स्ट्रीट लाइटें खराब मिली। सभासद ने बताया कि चेयरमैन ने उनके वार्ड में विकास कराया है।
विज्ञापन