फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   dowry

दहेज में कार न मिलने पर निकाह से किया इनकार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
dowry
दहेज में कार न मिलने पर निकाह से किया इनकार
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर क्षेत्र निवासी एक लड़के और उसके परिजनों ने लाल खत पहुंचने के बाद दहेज में कार व सात लाख रुपये न मिलने पर निकाह से इनकार कर दिया। बृहस्पतिवार को पीड़ित युवती ने अपनी मां के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पीड़िता ने एसएसपी को दहेज के लिए खर्च हुई धनराशि का भी ब्योरा सौंपा।
नगर के एक मोहल्ला निवासी युवती अपनी मां के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि भूड़ क्षेत्र के मोहल्ला शांति नगर निवासी युवक के साथ उसका निकाह तय हुआ था। इसके बाद परिजनों ने 28 नवंबर 2021 को शादी की तारीख तय हुई थी। इसके बाद दहेज के लिए सामान भी खरीदा गया। कार्ड छपवाते हुए रिश्तेदारी में बांटे गए। इसी बीच लड़के के घर लाल खत भी पहुंचाया गया। आरोप है कि अब दहेज में सात लाख रुपये और कार की मांग आरोपी ने की। जब इसमें असमर्थता जताई तो आरोपियों ने निकाह करने से इनकार कर दिया। पीड़िता ने बताया कि शादी में दहेज के सामान पर करीब दो लाख रुपये खर्च भी किए जा चुके हैं। जब आरोपियों से शादी करने के लिए कहा तो उन्होंने धमकी दी कि शादी के बाद लड़की को परेशान करते रहेंगे। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ एसएसपी को शिकायत देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। वहीं एसएसपी ने नगर पुलिस को मुकदमा दर्ज कर जांच करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

दहेज के लिए रिश्ता तोड़ने वाले आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज
बुगरासी/ऊंचागांव। दहेज की मांग पूरी न होता देखकर रिश्ते से भागने वाले युवक और उसके परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। युवती के पिता की शिकायत पर नरसेना थाने में पुलिस ने आरोपी अनुज, उसके पिता सतपाल व मां और बहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव निजामपुर निवासी पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी की शादी गांव अलीनगर निवासी अनुज के साथ तय हुई थी। बुधवार को सभी परिजन निजामपुर से अलीनगर सगाई के लिए गए थे। आरोप है कि वहां तैयारी तो पूरी थी लेकिन ससुराल पक्ष ने सगाई कार्यक्रम को आगे नहीं बढ़ाया। लड़के की मांग पर दहेज में कार भी दी गई थी, लेकिन जब दहेज लेकर हम मौके पर पहुंचे तो आरोपी ने कार को छोटी बताते हुए बड़ी कार और 11 लाख रुपये की नकदी की मांग की। मामले को सुलझाने के लिए परिजनों ने प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। लोक-लिहाज का वास्ता देते हुए जब मामले को सुलझाने का प्रयास किया गया तो लड़का मौके से भाग गया। सीओ स्याना अलका सिंह ने बताया कि निजामपुर निवासी पीड़ित की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले में जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed