{"_id":"6143815d8ebc3e5acc32be39","slug":"dowry-bulandshahr-news-gbd2260163108","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लाख रुपये न मिलने पर तोड़ दिया रिश्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो लाख रुपये न मिलने पर तोड़ दिया रिश्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो लाख रुपये न मिलने पर तोड़ दिया रिश्ता
बुलंदशहर। शादी से कुछ माह पहले वर पक्ष ने वधू पक्ष से दो लाख रुपये नकदी की मांग कर दी। दुल्हन पक्ष के इंकार करने पर उन्होंने रिश्ता तोड़ दिया। पीड़ित पक्ष ने एसएसपी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
खुर्जा रोड निवासी गिरीश चंद्र ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसने अपनी पुत्री की शादी कुछ माह पहले गाजियाबाद के साहिबाबाद क्षेत्र निवासी युवक से की थी। दोनों पक्षों की सहमति से शादी साधारण तरीके से करना तय हुआ था। उस दौरान युवक पक्ष द्वारा कोई दहेज की मांग नहीं की गई। आगामी दिसंबर माह में शादी होना तय हुआ था। आरोप है कि बीते दिनों युवक पक्ष ने सगाई में सामान के अतिरिक्त दो लाख रुपये नकदी की मांग की। लाखों के दहेज की मांग सुनकर युवती पक्ष के परिजनों के होश उड़ गए। इंकार करने पर युवक पक्ष ने रिश्ता तोड़ दिया। पीड़ित पक्ष ने एसएसपी से मामले में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने प्रकरण में नगर कोतवाली पुलिस को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।