{"_id":"579cefc64f1c1b326721e166","slug":"doctors-are-on-strike-showing-little-effect","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल पर रहे डॉक्टर, नहीं दिखा खास असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल पर रहे डॉक्टर, नहीं दिखा खास असर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Sat, 30 Jul 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
डॉक्टर
- फोटो : ब्यूरो
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दैनिक स्थापना (रजिस्ट्रीकरण और विनिमय) नियमावली 2016 की अधिसूचना जारी करने के विरोध में एक दिवसीय हड़ताल कर विरोध प्रदर्शन किया। आईएमए के सभी डॉक्टरों ने एक दिवसीय कार्य बहिष्कार कर विरोध जताया। हालांकि आईएमए की एक दिवसीय हड़ताल का खास असर नहीं दिखाई दिया।
विज्ञापन
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दैनिक स्थापना (रजिस्ट्रीकरण और विनिमय) नियमावली 2016 के विरोध में एक दिवसीय हड़ताल की। आईएमए पदाधिकारियों का कहना है कि यह एक जन विरोधी अधिनियम है।
विज्ञापन
इससे प्रदेश में अनेक अस्पताल बंद हो जाएंगे। चिकित्सा सेवाएं और महंगी हो जाएंगी। आईएमए पदाधिकारियों ने लोगों को भी इस एक्ट से होने वाले नुकसान से अवगत कराया। हालांकि आईएमए की एक दिवसीय हड़ताल का व्यापक असर देखने को नहीं मिला।
विज्ञापन
इमरजेंसी मरीजों ने सरकारी अस्पताल पहुंचकर उपचार कराया। विरोध करने वालों में अध्यक्ष डॉ. प्रदीप मलिक, डॉ. योगेश शर्मा, डॉ. सुधीर, डॉ. एसके गर्ग, डॉ. वीएस यादव, डॉ. अवनीश कुमार, डॉ. राकेश मित्तल, डॉ. राजीव, डॉ. डीके शर्मा, डॉ. गिरीश, डॉ. वीरेंद्र, आदि रहे।