फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   DM walking out, the dirt of the city viewed

पैदल निकले डीएम, देखी शहर की गंदगी

Sat, 30 Jul 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Sat, 30 Jul 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
DM walking out, the dirt of the city viewed
अंसारी रोड पर पैदल मार्च कर साफ-सफाई का निरीक्षण करते डीएम आंजनेय कुमार और साथ में पालिकाकर्मी। - फोटो : ब्यूरो

डीएम ने शनिवार सुबह को शहर में सात किमी पैदल यात्रा कर शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। जगह-जगह गंदगी मिलने पर डीएम भड़क गए और निकाय अफसरों को साफ-सफाई की सख्त हिदायत दी। डीएम ने निकाय अफसरों को सार्वजनिक स्थानों से अतिक्रमण हटाने का भी सख्त आदेश दिया।

विज्ञापन

 

शनिवार सुबह 7:30 बजे डीएम आन्जनेय कुमार सिंह अफसर और कर्मचारियों के साथ डीएम रोड से होते हुए काला आम चौराहे पर पहुंचे। यहां नाला गंदगी से पटा हुआ मिलां। बंद सिनेमाघर के सामने नाले की सफाई होती मिली। सिविल लाइन रोड पर पीएनबी के सामने मैनहोल खुला मिला।

विज्ञापन


पुरानी जेल के सामने गंदगी का अंबार मिला। जीजीआईसी के सामने कचरा अव्यवस्थित देख डीएम ने निकाय अफसरों को कचरे को कवर कराने का आदेश दिया। यहां से डीएम अंसारी रोड चौराहे पर पहुंचे। महेश पार्क, रोडवेज बस स्टैंड,  मामन चौकी के पास सफाई न होने पर नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन


काली नदी रोड पर पहुंचकर डीएम ने अतिक्रमण हटाने को कहा। मोतीबाग स्थित नेत्र चिकित्सालय में और अस्पताल के आसपास साफ सफाई नहीं होने पर डीएम भड़क गए। उन्होंने अफसरों को मौके पर ही फटकार लगाई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed