{"_id":"58e13fb94f1c1b533e5b44a5","slug":"dm-trapped-in-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम में फंसे डीएम तो दौड़ी पुलिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम में फंसे डीएम तो दौड़ी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
Updated Sun, 02 Apr 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
रोड जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा-मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर चार घंटे लगे जाम के बीच डीएम भी फंस गए। डीएम के जाम में फंसने की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और वाहनों को सड़क किनारे लगाकर डीएम के काफिले को जाम से मुक्ति दिलाई। इस दौरान डीएम के काफिले को भी लगभग 35 मिनट तक जाम का झाम झेलना पड़ा।
विज्ञापन
सर्व मंगला बेला भवानी शक्ति पीठ पर दर्शन करने को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते आगरा नेशनल मुरादाबाद हाईवे और मेरठ बदांयू स्टेट हाईवे पर लगभग चार घंटे लंबा जाम रहा। नरौरा प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांचाल का कहना है कि मेले की व्यवस्था के चलते अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया था। व्यवस्था को जल्द दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन