{"_id":"593991ff4f1c1b366e9c82e0","slug":"dm-did-surprise-visit-to-gulati-municipality","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने किया गुलावठी नगर पालिका का औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने किया गुलावठी नगर पालिका का औचक निरीक्षण
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Thu, 08 Jun 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
visit
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी डॉ. रोशन जैकब ने बृहस्पतिवार की शाम को नगर पालिका परिषद कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। डीएम के साथ एडीएम ब्रिजेश कुमार भी मौजूद रहे। डीएम ने प्रभारी ईओ नरेश यादव को निर्देश दिए कि गुलावठी की सड़के गड्ढा मुक्त कराई जाए तथा नालों की सफाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की जाए। डीएम ने नालों की सफाई कराने तथा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने नगर पालिका की किराए की दुकानों के रजिस्टर का भी अवलोकन किया।
विज्ञापन
तथा पालिका के आमदनी के स्रोतों की जानकारी ली। सफाई रोस्टर रजिस्टर लेखा तथा शौचालयों के बारे में जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने मौके पर निर्माण कार्यो तथा नालों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने प्रभारी ईओ नरेश यादव को निर्देश दिया कि स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन
गिरीराज किशोर गुप्ता, कमल सिंह, संजय बाबू, केके गर्ग आदि मौजूद रहे।