{"_id":"68d2d48f65e0f96255026796","slug":"dj-vehicle-hits-pac-jawan-during-procession-condition-critical-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-141034-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: शोभायात्रा में डीजे वाहन ने पीएसी जवान को मारी टक्कर, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: शोभायात्रा में डीजे वाहन ने पीएसी जवान को मारी टक्कर, हालत गंभीर
विज्ञापन
ऊंचागांव। कस्बा अमरगढ़ में काली माता की शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा में तैनात पीएसी जवान को डीजे वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल जवान सूर्यबली यादव को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। फिलहाल नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
सोमवार शाम को थाना जहांगीराबाद क्षेत्र की पुलिस चौकी अमरगढ़ मेंं काली माता की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली जा रही थी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्थानीय पुलिस के साथ 49वीं वाहिनी पीएसी की तैनाती की गई थी। इसी दौरान शोभायात्रा में शामिल डीजे वाहन चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए पीएसी के सिपाही सूर्यबली यादव को टक्कर मार दी। हादसे में जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी ड्राइवर मौके से वाहन छोड़कर भाग गया।
मौजूद पुलिसकर्मियों ने घायल जवान को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने डीजे सहित वाहन को कब्जे में ले लिया है। इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि पीएसी प्लाटून कमांडर की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।