{"_id":"580fa0cb4f1c1bc877bc350d","slug":"diwali-will-not-be-able-to-market-the-vehicle","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर बाजार में नहीं जा सकेंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर बाजार में नहीं जा सकेंगे वाहन
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Tue, 25 Oct 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
जाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अंसारी रोड बाजार की तरफ जाने वाले वाहन अब पुरानी जेल के आगे नहीं जा सकेंगे। डीएम के निर्देश पर त्योहार के दौरान जाम की समस्या से निपटने के लिए पुरानी जेल पर अस्थायी पार्किंग बनाई गई है। बुधवार को इस अस्थायी पार्किंग का डीएम-एसएसपी उद्घाटन करेंगे।
दीवाली के त्योहार से पहले बाजारों में भीड़-भाड़ रहती है। ऐसे में अंसारी रोड बाजार के आसपास लोगों को जाम रोज से जूझना पड़ता है। इस समस्या से निजात के लिए डीएम ने पुरानी जेल पर अस्थायी पार्किंग बनाने के निर्देश दिए हैं। बुधवार से अंसारी रोड की तरफ जाने वाले वाहनों को पुरानी जेल पर रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा पुरानी जेल से आगे ई-रिक्शों को भी नहीं जाने दिया जाएगा। त्योहार के बाद भी यह अस्थायी पार्किंग चालू रहेगी। पालिका पार्किंग में खड़े होने वाले वाहनों से 10 रुपये वसूल करेगा।
विज्ञापन