{"_id":"617ad4458f88f869a02ba497","slug":"diwali-mela-bulandshahr-news-gbd2285035150","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली मेले में खादी के कपड़ों का दिखा क्रेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली मेले में खादी के कपड़ों का दिखा क्रेज
विज्ञापन
खादी मेला में खरीदारी करतीं महिलाएं।
- फोटो : BULANDSHAHR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली मेले में खादी के कपड़ों का दिखा क्रेज
बुलंदशहर। जिलेभर में आयोजित किए जा रहे दिवाली मेले का शुभारंभ बृहस्पतिवार को किया गया। शहर में सदर विधायक उषा सिरोही, डिबाई में विधायक डॉ. अनीता लोधी और स्याना में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अन्तुल तेवतिया ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में आयोजित मेले में खादी के कपड़े, चीनी मिट्टी से बने बर्तन और अचार लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हैं।
शासन के निर्देश पर अमृत महोत्सव के तहत चार नवंबर तक दिवाली मेले का आयोजन किया जाना है, जिसके चलते बृहस्पतिवार को पीडब्ल्यूडी के गेस्ट हाउस में मेला का शुभारंभ करते हुए सदर विधायक उषा सिरोही ने कहा कि त्योहार के मौके पर एक स्थान पर मेला लगाकर देशी उत्पादों को बढ़ावा देने और छोटे दुकानदारों को राहत देने का कदम उठाया गया है। मेले में विभिन्न प्रकार के अचार, खादी वस्त्र, चीनी मिट्टी के बर्तन व अन्य लोकल उत्पाद आकर्षण का केंद्र हैं। इसके अलावा रेहड़ी-पटरी वाले व्यापारियों को भी अपनी दुकान लगाकर व्यापार का मौका दिया गया है। कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि भी पेश किए।
अनूपशहर में नगर पालिका द्वारा आयोजित मेले का शुभारंभ पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मंजू शर्मा और एमएलसी प्रत्याशी अर्चना शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। पुरोहित विष्णुदत्त शर्मा ने पूजा पाठ सम्पन्न कराया। जिसमें पुलिस क्षेत्राधिकारी रमेशचंद त्रिपाठी, पूर्व पालिकाध्यक्ष मंजू शर्मा, एमएलसी प्रत्याशी अर्चना शर्मा, ईओ संजय वर्मा, सफाई निरीक्षक संजय कुमार, संगीता सिंह, राजकिशोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
डिबाई में मेले का शुभारंभ विधायक डॉ. अनीता राजपूत ने किया। सीएचसी द्वारा मेले में कोविड वैक्सीन कैंप तथा कोविड हेल्प डेस्क लगाया गया है। इस दौरान एसडीएम मोनिका सिंह, चेयरमैन कयाम गाजी, ईओ शमशेर, जेई निर्माण कुलदीप तोमर सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मेले के आयोजनों से बढ़ता है सौहार्द : डॉ. अन्तुल
स्याना। नगरपालिका परिषद के तत्वाधान में हापुड़ स्टैंड पर दिवाली मेले का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अन्तुल तेवतिया ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से आपसी सद्भाव व सौहार्द स्थापित होता है। सीओ अलका ने कहा कि लोग त्योहारों की महत्ता को समझें व हर्षोल्लास के साथ त्योहार मनाएं। सीओ ने मेले में शांति व्यवस्था के लिए स्थाई रूप से पुलिस कर्मियों की तैनाती के निर्देश दिये। डॉ. रईस मलिक ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। ईओ राजीव कुमार, सुधीर प्रधान, अमित त्यागी,नीरज चौधरी, पालिकाध्यक्ष नंदराम जाटव, राजीव राजपूत आदि मौजूद रहे।