{"_id":"57ea97eb4f1c1b653b574cf4","slug":"direlment-in-tundla-diverted-trains-from-khurja","type":"story","status":"publish","title_hn":"टुंडला में डीरेलमेंट, खुर्जा से ट्रेनें डायवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टुंडला में डीरेलमेंट, खुर्जा से ट्रेनें डायवर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Tue, 27 Sep 2016 09:31 PM IST
विज्ञापन
रेल
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली-हावड़ा रेलवे मार्ग स्थित बरहन स्टेशन पर मालगाड़ी के पटरी से उतरने का असर खुर्जा तक पड़ा। शताब्दी एक्सप्रेस समेत करीब आधा दर्जन ट्रेनों को जंक्शन पर करीब एक से डेढ़ घंटे तक रोककर बाया हापुड़, मुरादाबाद अपने गंतव्य को रवाना किया गया। मेरठ से चलकर खुर्जा आने वाली केएम और टीएडी पैसेंजर रद्द कर दी गई।
ट्रेनों के न आने से यात्रियों को गाजियाबाद और हापुड़ जाना पड़ा। मंगलवार तड़के करीब 5.30 बजे टुंडला से करीब 12 किमी पहले बरहन स्टेशन पर मालगाड़ी का पहिया पटरी से उतर गया। इसके चलते दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर चलने वाली ट्रेनें प्रभावित हो गई।
विज्ञापन
दिल्ली से चलने वाली शताब्दी, नीलांचल, जम्मूतवी, संपर्क क्रांति और नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस को जंक्शन स्टेशन पर रोक दिया गया। करीब एक से डेढ़ घंटे बाद रूट डायवर्ट कर इन ट्रेनों को बाया हापुड़, मुरादाबाद होते हुए निकाला गया। जंक्शन स्टेशन पर रुकने वाली गोमती, महानंदा, कालका आदि ट्रेनों का रुट बदलकर दिल्ली से हापुड़, मुरादाबाद मार्ग से कर दिया गया।
विज्ञापन
इसके कारण यात्रियों को ट्रेन पकड़ने के लिए गाजियाबाद और हापुड़ जाना पड़ा। डीरेलमेंट के कारण ट्रेनों का रूट बदलने से मेरठ-खुर्जा ट्रैक पर लोड काफी बढ़ गया। इसके चलते केएम पैसेंजर को रद्द कर दिया। वहीं दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर चलने वाली टूंडला-हाथरस-दिल्ली टीएडी पैसेंजर को भी रद्द कर दिया गया। इसके चलते दैनिक यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।