{"_id":"57eab4184f1c1b6809573bdf","slug":"dig-jail-inspected-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईजी जेल ने किया कारागार का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआईजी जेल ने किया कारागार का निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Tue, 27 Sep 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
जिला जेल
- फोटो : ब्यूरो
डीआईजी जेल वीके शेखर ने सोमवार शाम जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया और बैरकों की सघन तलाशी कराई। जेल में साफ-सफाई और खाने की गुणवत्ता पर भड़क उठे। उन्होंने जेल अधीक्षक और जेलर को जमकर फटकार लगाई। डीआईजी का यह औचक निरीक्षण पेशी के दौरान फरार हुए पांच बंदियों के प्रकरण से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
डीआईजी के पहुचंते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। डीआईजी ने एक-एक बैरक में जाकर तलाशी कराई। बंदियों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली। बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं के विषय में जानकारी ली। डीआईजी के दौरे को जेल से पेशी पर गए पांच बंदियों के फरार हुए प्रकरण से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन