{"_id":"61816d37c53bf35fe676eacd","slug":"dhanteras-bulandshahr-news-gbd228781242","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेरस पर बरसा धन, 255 करोड़ से अधिक का हुआ कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेरस पर बरसा धन, 255 करोड़ से अधिक का हुआ कारोबार
विज्ञापन
अंसारी रोड पर खरीदारी के लिए उमड़ी लोगों की भीड़।
- फोटो : BULANDSHAHR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेरस पर बरसा धन, 255 करोड़ से अधिक का हुआ कारोबार
बुलंदशहर। धनतेरस पर मंगलवार को सुबह से ही बाजार गुलजार रहा। लोगों ने कपड़े, बर्तन, ज्वेलरी, बाइक, कार और ट्रैक्टर आदि की जमकर खरीदारी की। कोरोना संक्रमण के चलते मंदी से जूझ रहे सराफा बाजार और अंसारी रोड पर भी लोगों की चहल-पहल रही। जिलेभर में 255 करोड़ से अधिक के कारोबार का अनुमान है। वहीं, त्योहार के अवसर पर लोग मास्क लगाना भूल गए। अधिकतर स्थानों पर लोग बिना मास्क के नजर आए।
शहर के प्रमुख बाजारों को रंग बिरंबी लाइटों से सजाया गया है। अंसारी रोड, चौक बाजार, कृष्णानगर, डिप्टीगंज, साठा, डीएम रोड, मोतीबाग, राजेबाबू रोड, बूराबाजार, अंबर सिनेमा रोड समेत अन्य बाजारों में ग्राहकों की भारी भीड़ जुटी रही। त्योहार को लेकर लोगों ने दिल खोलकर सामान की खरीदारी की। उत्तर प्रदेश व्यपारी कल्याण बोर्ड के व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ के सदस्य और उद्योग व्यपार प्रतिनिधि मंडल उप्र के जिलाध्यक्ष दीपू गर्ग ने बताया कि जनपद में धनतेरस के दिन कपड़ा 30 करोड़, बाइक/एक्टिवा 80 करोड़, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स 30 करोड़, सराफा 30 करोड़, कार व ट्रैक्टर 60 करोड़, बर्तन 10 करोड़ , मोबाइल व गिफ्ट 05 करोड़ और सजावट समेत अन्य सामान की 10 करोड़ की अनुमानित बिक्री हुई है।
बर्तनों की दुकानों पर रही भीड़
नगर के मुख्य बाजार समेत बर्तनों की दुकानों पर भी खासी भीड़ देखने को मिली। व्यापारियों के अनुसार गत वर्ष पांच करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ था, इस वर्ष करीब 10 करोड़ के कारोबार का अनुमान है। बताया कि पिछले वर्ष कोरोना के चलते लोगों ने केवल औपचारिकता भर ही चीजों को खरीदा था, इस बार अपेक्षाकृत अधिक बिक्री हुई। किराने की दुकान से लेकर प्रसाद के लिए खील, बतासे और पूजा आदि की दुकानों पर भी भीड़ लगी रही। इसी तरह मिट्टी के दीये आदि के खरीदार भी कम नहीं रहे।
विज्ञापन
वाहनों की भी हुई बिक्री
धनतेरस के दिन को खास बनाने के लिए लोगों ने वाहन एजेंसियों पर पहुंचकर वाहनों की भी खरीदारी की। हालांकि उन्होंने पहले ही वाहन लेने के लिए बुकिंग करवा ली थी। उन्हें वाहनों की डिलीवरी के लिए काफी समय तक इंतजार करना पड़ा। जिले की वाहन एजेंसियों पर 800 से अधिक बाइक-स्कूटी और 50 से अधिक कारों की बिक्री हुई। इसके अलावा करीब 30 ट्रैक्टर भी बेचे गए। वाहन की खरीद पर निश्चित उपहार के साथ लोन की सुविधा और फ्री इंश्योरेंस और वारंटी आदि की सौगात दी गई। ऑटो मोबाइल संचालक नवीन शर्मा ने बताया कि जिलेभर में करीब 80 करोड़ के आसपास बाइकों की बिक्री हुई।
मिष्ठान और गिफ्ट भी बिके
धनतेरस के साथ दिवाली पर खुशियां मनाने और अपनों को मिठाई और गिफ्ट देने के लिए लोगों ने मिष्ठान तथा गिफ्ट की दुकानें सज चुकी हैं। इसके साथ ही बिक्री भी तेज हो चली है। मिष्ठान के लिए पहले ही बुकिंग हो चुकी थी, जिसकी डिलीवरी भी शुरू हो गई है। इसी तरह गिफ्ट में काजू, बादाम, किसमिस, बिस्कुट, नमकीन, चाकलेट, फलों के जूस और शीतल पेय पदार्थ आदि की खूब बिक्री हुई। व्यापारी महेश शर्मा ने बताया कि लोगों ने सजावट और दीपमाला के लिए आगरा, बंगाल और गुजरात सहित कई प्रदेश से आए मिट्टी से बने झूमर, झालर, इलेक्ट्रानिक लड़ी, क्रिस्टल लड़ी, रंग-बिरंगी फूलों की लड़ी, गुलदस्ते, मिट्टी के दीये और अन्य सामान खूब खरीदा।
इलेक्ट्रॉनिक सामान की भी हुई खूब बिक्री
दिवाली पर घरों को साज-सज्जा के अलावा घरेलू काम-काज में आने वाले इलेक्ट्रॉनिक सामान की भी जमकर खरीदारी की। नगर के मोतीबाग स्थित इलेक्ट्रॉनिक शोरूम के संचालक मोहित अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार को धनतेरस पर जिलेभर में करीब 30 करोड़ का कारोबार हुआ है। लोेगों ने टरवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन के साथ गीजर, इंडक्शन चूल्हा, ओवेन आदि की खरदारी की। व्यापारी लक्ष्मीकांत माहेश्वरी ने बताया कि दिवाली पर लोग घड़ियों की भी खरीदारी कर रहे हैं। शाम तक उन्होंने करीब 100 घड़ियां बेची हैं। जनपद भर में करीब एक हजार घड़ियों की बिक्री हुई है।
खूब बिके चांदी के सिक्के
सराफा दुकानों से ग्राहकों ने चांदी के नए सिक्के खरीदे। सराफा व्यापारी हेमंत वर्मा ने बताया कि सबसे ज्यादा बिक्री चांदी के सिक्कों की रही। इसके चलते बाजारों में लक्ष्मी की खूब बरसात हुई। जिलेभर में करीब 30 करोड़ के आसपास सराफा का कारोबार हुआ।