{"_id":"60c0fd178ebc3e59603fd394","slug":"devlopment-in-villeages-bulandshahr-news-gbd2201533147","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी योजनाओं से गांव के विकास को देंगे रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी योजनाओं से गांव के विकास को देंगे रफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी योजनाओं से गांव के विकास को देंगे रफ्तार
बुलंदशहर। ग्राम पंचायतों में विकास के कार्य धरातल पर नहीं दिख रहे हैं। पात्र आवास, शौचालय, पेंशन और राशन कार्ड जैसी सरकारी योजनाओं से दूर हैं तो मूलभूत सुविधाएं बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य की दिशा में धरातल पर कार्य भी नहीं दिख रहा है। इस बार निर्वाचित हुए ग्राम प्रधान सरकारी योजनाओं से गांव के विकास को रफ्तार देने का दावा कर रहे हैं। ऐसे ही कुछ निर्वाचित प्रधानों से संपर्क पर उनकी ओर से गांव के विकास के लिए की जा रही तैयारी पर बातचीत की।
बोले प्रधान
केस -1
जूनियर हाईस्कूल बनवाने का होगा प्रयास
- ग्राम पंचायत : खानपुर/आबादी: 5500
- ग्राम प्रधान : सत्यपाल सिंह सोलंकी
- उम्र : 38 वर्ष
- शिक्षा : स्नातक
- कार्य : किसान
- पृष्ठभूमि : प्रधान किसान परिवार से संबंध रखते हैं। राजनीति से परिवार का कोई संबंध नहीं है। पहली बार चुनाव लड़ा और जीत हासिल की है।
मेरा संकल्प
- गांव में जूनियर हाईस्कूल और खेल का मैदान बनवाना।
- मोहल्लों में टूटे खड़ंजे और नालियां आदि को बनवाना।
- पानी की टंकी बनवाने के साथ गांव में नियमित सफाई कार्य करवाना।
समस्याएं
गांव में पानी की टंकी नहीं होने से ग्रामीणों को स्वच्छ पानी नहीं मिल रहा है। नियमित साफ-सफाई नहीं होती है। कुछ मोहल्लों की गलियों के खड़ंजे और नालिया टूटी हुई हैं।
केस -2
गांव में बनवाया जाएगा इंटर कॉलेज
- ग्राम पंचायत : याकूबपुर-बेलोट/आबादी : 9000
- ग्राम प्रधान : रतनधन चौधरी
- उम्र : 34 वर्ष
- शिक्षा : हाईस्कूल पास
- कार्य : किसान
- पृष्ठभूमि : बड़े भाई दिनेश चौधरी एक बार प्रधान और जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं। इनकी भाभी भी एक बार ग्राम प्रधान रह चुकी हैं। इन्होंने पहली बार चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।
विज्ञापन
मेरा संकल्प
- गांव में इंटर कॉलेज का निर्माण करवाना।
- टूट चुके खड़ंजों के स्थान पर इंटरलॉकिंग और सीसी बनवाना।
- अस्पताल बनवाना और अन्य विकास कार्य करवाना।
समस्याएं
गांव में इंटर कॉलेज नहीं होने से छात्राओं को दूर-दराज शिक्षण संस्थानों में जाना पड़ता है। अस्पताल नहीं होने से मरीजों को परेशानी होती है। कई जगह से पूर्व में बने खड़ंजे और नालियां टूट गई हैं। पानी निकासी का भी प्रबंध नहीं है।
केस -3
पक्की सड़कों और नालियों का होगा निर्माण
- ग्राम पंचायत : गिरौरा/आबादी : 7700
- ग्राम प्रधान : खुर्शीद आलम
- उम्र - 44 वर्ष
- शिक्षा : 10वीं पास
- कार्य : व्यापारी और किसान
- पृष्ठभूमि : निर्वाचित प्रधान व्यापार के साथ खेती करने के अलावा समाजसेवा करते हैं। पिता बशीर सैफी खेती करते हैं। पहली बार चुनाव लड़कर जीत हासिल की है।
मेरा संकल्प
- पक्की सड़क और नालियों का निर्माण करवाना।
- गांव में इंटर कॉलेज और पानी की टंकी बनवाना।
- पात्रों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलवाना।
समस्याएं
गांव में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं है। नालों का निर्माण न होने से जलभराव की समस्या रहती है। गांव में आठवीं तक का विद्यालय नहीं है। इसके चलते छात्रों को बाहर पढ़ने जाना है। कुछ सड़क व नालियां भी टूट चुकी हैं।