फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   devlopment

12.53 करोड़ से नगर निकाय कराएंगे विकास कार्य

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
devlopment
12.53 करोड़ से नगर निकाय कराएंगे विकास कार्य
विज्ञापन

बुलंदशहर। विकास कार्य कराने के लिए नगर पालिका और पंचायतों को शासन ने 15वें वित्त आयोग के तहत 12.5 करोड़ रुपये जारी किए हैं। वर्ष 2022-23 के लिए यह पहली किस्त है। अगली किस्त छह माह बाद शासन की ओर से जारी की जाएगी। जारी फंड के लिए डीएम की अध्यक्षता में बैठक के बाद ही प्रस्तावों पर कार्य किया जाएगा।
नगर पालिका और पंचायतों के क्षेत्र में विकास कार्य कराने के लिए शासन वर्ष में दो बार फंड जारी करता है। जिले की नौ नगर पालिका और आठ नगर पंचायतों के लिए फंड जारी किया गया है। अब डीएम की अध्यक्षता में सभी निकायों के अधिकारियों की बैठक में प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद गठित कमेटी की स्वीकृति मिलने पर संबंधित कार्य कराने के लिए टेंडर जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

जारी फंड में सबसे अधिक बुलंदशहर नगर पालिका को 3.09 करोड़, खुर्जा को 2.3 करोड़ और सिकंदराबाद नगर पालिका के लिए 1.38 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। नगर पंचायतों में औरंगाबाद को 38.29 लाख, नरौरा को 32.41 लाख रुपये का फंड जारी किया गया है। नौ नगर पालिका के खाते में कुल 10 करोड़ 61 लाख 63 हजार 307 रुपये और आठ नगर पंचायतों के खाते में एक करोड़ 92 लाख पांच हजार 767 रुपये जारी किए हैं। इस धनराशि से सड़क, नालियां, नाले व अन्य प्रकार के निर्माण कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निकाय का नाम जारी किस्त
बुलंदशहर 30945859
खुर्जा 23085351
सिकंदराबाद 13873209
अनूपशहर 4416647
डिबाई 5543417
गुलावठी 7024595
जहांगीराबाद 9351482
शिकारपुर 5924711
स्याना 5998036
औरंगाबाद 3829679
बीबी नगर 1506053
बुगरासी 2237565
छतारी 1735547
ककोड़ 1276560
खानपुर 2596149
नरौरा 3241601
पहासू 2782613
कुल 125369074
निकायों के लिए शासन की ओर से फंड जारी किया गया है। जल्द ही डीएम की अध्यक्षता में बैठक के बाद प्रस्तावों पर कार्य शुरू कराया जाएगा। - डा. प्रशांत कुमार, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed